पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा केस में मुंबई पुलिस ने 1500 पेज की चार्जशीट में शिल्पा शेट्टी भी हैं गवाह.….शर्लिन चोपड़ा भी हैं गवाही में शामिल…..शिल्पा शेट्‌टी ने पुलिस को बताया- मैं अपने काम में बहुत बिजी थी और मै…….

 

मुंबई 16 सितम्बर 2021I एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने चार्जशीट फाइल की है। 1500 पन्नों की इस चार्चशीट में 43 गवाहों के नाम दिए गए हैं। गवाहों की इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी और शर्लिन चोपड़ा का भी नाम शामिल है। बात दें कि इसी साल 19 जुलाई को मुंबई की स्पेशल क्राइम ब्रांच की टीम ने शिल्पा शेट्टी के घर से गहन पूछताछ के बाद उनके पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। राज पर अश्लील फिल्मों के कारोबार से जुड़े होने का आरोग लगा है।

 

 

6sxrgo

 

 

 

चार्जशीट में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी  का नाम भी है शामिल………

 

 

 

मुंबई पुलिस ने कोर्ट में 1500 पन्नों की जो चार्जशीट दाखिल किया है, उसमें कुल 43 गवाह बताए गए हैं जिनमें कई जाने माने नाम भी शामिल हैं। एएनआई की रिपोर्ट्स के अनुसार, चार्जशीट में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी  को भी गवाह बनाया गया है। इसके अलावा एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा भी मामले में गवाह हैं। इस मामले में इन दोनों के भी बयान दर्ज किए गए हैं।

 

 

 

बिजनेसमैन राज कुंद्रा के अलावा उनकी कंपनी के आईटी हेड रयान थोर्प को भी इस केस में पुलिस कस्टडी में है। बता दें कि बीते दिन बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट के सामने अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया। इस पॉर्नोग्राफी मामले में पुलिस ने अब तक कई एक्ट्रेस से पूछताछ कर चुकी है। वहीं कई एक्ट्रेस कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ चुकी हैं।

 

 

 

 

 

राज कुंद्रा के जीजा भी हैं आरोपी………..

खबरों के मुताबिक चार्जशीट में दो और आरोपियों का भी नाम है। यश ठाकुर उर्फ अरविंद श्रीवास्तव जो कथित तौर पर सिंगापुर में रह रहा है और राज कुंद्रा का बहनोई प्रदीप बख्शी, जो लंदन में है। शिल्पा ने भी अपने बयान में बहनोई को ही इन सबका जिम्मेदार बताया था। वहीं क्राइम ब्रांच ने दावा किया कि यश ठाकुर का नाम एक आरोपी, तनवीर हाशमी से पूछताछ के दौरान सामने आया। जिसने कथित तौर पर अपने न्यूफ्लिक्स ऐप के लिए अश्लील सामग्री उपलब्ध कराई थी।

 

 

 

शिल्पा ने पुलिस को दी थी यह जानकारी

चार्जशीट के मुताबिक, शिल्‍पा ने पुलिस को बताया है कि राज क्या काम करते हैं इसके बारे में उन्‍हें जानकारी नहीं थी, क्‍योंकि वे अपने कामों में व्‍यस्‍त थीं। शिल्‍पा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है, 'मैं अपने काम में व्‍यस्‍त थी और मुझे पता नहीं था कि राज कुंद्रा क्‍या कर रहे हैं।' यही नहीं, शिल्‍पा ने पुलिस को यह भी बताया है कि उन्‍हें विवादित ऐप 'हॉटशॉट्स' या 'बॉलीफेम' के बारे में जानकारी नहीं थी।

 

 

गूगल ने ब्लॉक किया तो राज ने बनाया नया ऐप

 

 

चार्जशीट में राज कुंद्रा पर इन ऐप्‍स पर पोर्न कंटेंट की स्‍ट्रीमिंग का आरोप लगाया गया है। चार्जशीट के मुताबिक, जब गूगल के प्‍लेस्‍टोर और एपल्‍स के ऐप स्‍टोर से 'हॉटशॉट्स' को हटा दिया गया था तो राज कुंद्रा ने एक अन्‍य ऐप 'बॉलीफेम' को लांच किया था। चार्जशीट बताती है कि कारोबारी राज ने पोर्न रैकेट चलाने के लिए वियान इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड के परिसर का इस्‍तेमाल किया था।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

रोड नहीं तो वोट नहीं मस्तूरी के केंवटाडीह भुतहा में सरपंच व ग्रामीणों में भारी आक्रोश पिछले 5 साल से रोड की समस्या से हैं परेशान लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की हैं तैयारी पढ़े पूरी खबर

25/Apr/2024

CG- छात्रा से गैंगरेप : 8 युवकों ने छात्रा को किया किडनैप, फिर इस ने घिनौनी हरकत को दिया अंजाम, शादी के कार्यक्रम से लौट रही थी छात्रा, बारी-बारी से 8 युवकों ने किया गैंगरेप.....

25/Apr/2024

CG- दुल्हन की मौत : शादी के एक दिन बाद दुल्हन की मिली लाश, कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, आत्महत्या या फिर.....जांच में जुटी पुलिस....

25/Apr/2024

जब समर्थ गुरु के दिए नामदान के अनुसार करोगे तो धार्मिक किताबों में लिखी हुई सारी चीजें दिखने सुनाई देने लगेंगी...

25/Apr/2024

CG High court ब्रेकिंग : ये होंगे छत्तीसगढ़ के स्थायी जज, जस्टिस सचिन सिंह राजपूत और राधाकिशन अग्रवाल को इतने साल एडिशनल जज के रूप में कार्य करने के निर्देश......