President Draupadi Murmu Visit CG : राजधानी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , राज्यपाल रमन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया स्वागत, एयरपोर्ट से सीधे यहां के लिए हुई रवाना......

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति रायपुर एयरपोर्ट से सीधे रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह के लिए रवाना हो गईं। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दीक्षांत समारोह के बाद राजभवन जाएंगी। विश्राम के बाद दोपहर 3 बजे एनआईटी रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इसके बाद शाम 4.30 बजे नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। शाम 6 बजे वापस राजभवन लौटने के बाद रात्रि विश्राम करेंगी। 

 

6sxrgo

प्रवास के दूसरे दिन याने रविवार को राष्ट्रपति सुबह 9 बजे विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा करेंगी। इसके बाद सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी, जहां IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 1.30 बजे भिलाई से वापस रायपुर लौटेंगी। 

राजभवन में विश्राम के बाद दोपहर 3.30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। दीक्षांत समारोह के बाद शाम 5 बजे वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। 
 


fdab703f-f58b-435d-9d15-6e0ee1841e2a
abeb28cc-6987-4bff-83c2-ab1d76804ba2
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Oct/2024

CG Police Transfer ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI, ASI समेत 50 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट….

25/Oct/2024

CG- महिलाओं के लिए Good News : छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को राष्ट्रपति मुर्मु देंगी दिवाली गिफ्ट, खाते में पहुंचेंगे 1000-1000 रुपये, जानिए कब ट्रांसफर होगी राशि......

25/Oct/2024

CG रजिस्ट्रार की छुट्टी : राज्य सरकार का बड़ा एक्शन, प्रतिनियुक्ति अवधि खत्म होने से पहले ही रजिस्ट्रार को हटाया, इन्हे मिली जिम्मेदारी.....

25/Oct/2024

स्त्री-पुरुष सम्बंधित १० महत्वपूर्ण बातें - जानते है वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा से...

25/Oct/2024

विश्व पोलियो दिवस  पर रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा गुरुवार को पोलियो जागरूकता अभियान चलाया गया...