विश्व जागृति दिवस पर पेटेन्ट फ्री वेक्सीन हेतु जन जागृति संकल्प

 भीलवाड़ा। जिले के 155 से अधिक स्थानों पर बैनर पोस्टर और तख्तियां प्रदर्शित कर जन जागृति संकल्प व्यक्त किया गया। भीलवाड़ा  विभाग के अभियान  संयोजक डॉक्टर देवीलाल साहू ने बताया कि पूरे भारत में इस प्रदर्शन के लिए 11:00 का समय तय किया गया था।  राजस्थान में कर्फ्यू था अतः भीलवाड़ा जिले में घरों के बाहर बैनर पोस्टर तख्तियां होर्डिंग लेकर इसका प्रदर्शन किया। जिसमें महिलाओं, पुरुषों, एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर इस में भाग लिया। इसकी तैयारियां घर घर हाथ से कार्ड बोर्ड पर लिख कर की गई। भीलवाड़ा शहर में इसके 100 से अधिक  घरों के बाहर प्रदर्शन किए गए। जिले में आसींद बदनोर करेड़ा मांडल भगवानपुरा, गंगापुर, शाहपुरा मांडलगढ़ सहित 100 से अधिक गांव में इसके प्रदर्शन किए गए। इस प्रदर्शन का उद्देश्य पूरी मानवता  को वैक्सीन उपलब्ध हो इसके लिये वैक्सीन को पेटेंट फ्री  कराना है ताकि कोरोना से पीडित  संपूर्ण दुनिया के लोगों को आसान एवं सर्व सुलभ टीकाकरण उपलब्ध हो सके। इस उद्देश्य के लिए जन जागृति के माध्यम से प्रदर्शन किया गया।  जो नारे प्रदर्शन किये गये उनमें  यूनिवर्सल एसेस आफ वैक्सीन एण्ड मेडीसिन UAVM को चिन्हित करते हुये पूरे भारत के नारों को एकरूपता प्रदान की गई।

खबरें और भी

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

CG:संभागायुक्त दुर्ग सत्यनारायण राठौर ने आज देर रात्रि ज़िला मुख्यालय स्थित मंडी परिसर पहुँच कर मतगणना की तैयारियों का जायज़ा लिया.. इस दौरान बेमेतरा कलेक्टर, एसपी रहे उपस्थित

19/Apr/2024

Maruti Suzuki Arena: मारुति सुजुकी एरिना की कारों पर ईयर एंड ऑफर्स में हजारों रुपये की छूट, वैगन से लेकर डिजायर तक पर लाभ...

19/Apr/2024

CG Train Cancelled : बढ़ती गर्मी में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये 27 ट्रेनें कैंसिल, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट.....

19/Apr/2024

Salary Increment : कर्मचारियों के लिए Good News मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ, जल्द खाते में आएगी मोटी राशि….

19/Apr/2024

Bride Groom Video: दूल्हा करता रह गया बुलेट की जिद, बारात के सामने ही दुल्हन कोई और लेकर हुआ फरार- देखें वीडियो...