बीजेपी की महिला नेता की हत्या: महिला भाजपा नेता की सरेआम हत्या…. दफ्तर के बाहर कुल्हाड़ी से काट कर उतारा मौत के घाट…. 3 साल पहले पति का भी हुआ था मर्डर.....

बेंगलुरू। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की एक महिला नेता की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। रेखा कादिरेश की हत्या से यहां सनसनी मच गई है। रेखा कॉटनपेटी में अपने दफ्तर के नजदीक फ्लावर गार्डेन के पास मौजूद थीं। राहत कार्यों का जायजा लेते वक्त ही अचानक मोटर साइकिल से आए दो बदमाशों ने उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। करीब तीन साल पहले रेखा के पति एस. कादिरेश की भी हत्या हो गई थी। 

 

पुलिस ने कहा कि रेखा कादिरेश को केम्पेगौड़ा आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया जांच से पता चला है कि यह एक सुनियोजित हमला था या किसी अंदरूनी सूत्र के शामिल होने की संभावना हो सकती है, क्योंकि कार्यालय के बाहर लगे CCTV कैमरे बंद पाए गए हैं।’ आबादी वाले इलाके के पड़ोसियों का दावा है कि उन्होंने केवल कुछ शोर सुना है। पुलिस ने कहा, ‘जब तक पड़ोसी बाहर निकले, हमलावर बाइक पर सवार हो गए और रेखा को खून से लथपथ पाया।’ 

 

6sxrgo

 

पति एस. कादिरेश की भी हत्या हो गई थी। एस. कादिरेश पर रंगदारी और हत्या समेत 14 केस दर्ज थे। एस. कादिरेश की हत्या चलवाडिपल्य में स्थित मुनेश्वर मंदिर के पास हुई थी। हत्या से पहले एस. कादिरेश शिवरात्री की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। कहा जाता है कि इस हत्याकांड के बाद शोभन नाम के एक शख्स की हत्या हुई थी और इस हत्याकांड में एस. कादिरेश गैंग की संलिप्ता थी। साल 2018 में एस. कादिरेश की हत्या के बाद सियासी संग्राम भी मच गया था। 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Mar/2024

जयनगर संकुल के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बरपारा में न्योता भोज के साथ बिदाई समारोह का आयोजन कराया गया।

28/Mar/2024

थाना बोड़ला एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से किया गया जुआ रेड, जुआ रेड कर 04 जुआड़ियो से 13,300 रूपये जप्त, मौके से 03 नग मोटरसायकल को भी किया गया बरामद।

28/Mar/2024

महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

28/Mar/2024

चुनाव की तैयारी। अंतरर्राज्यीय बॉर्डर में हुई छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग...

28/Mar/2024

सीधे जनता से रूबरू हो रही हैं महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाडे