Pushpa 2 Trailer Release : रिलीज हुआ ‘पुष्पा 2’ का धमाकेदार ट्रेलर, Tiger के साथ Allu Arjun ने ली एंट्री,VIDEO बार-बार देखने को करेगा मन...

Pushpa-2 Teaser Release 

 मुंबई I सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कीधमाकेदार फिल्म पुष्पा-2 का टीजर रिलीज रिलीज हो गया है। टीजर टी सीरिज के बैनर तले रिलीज हुआ है। दर्शकों को ये टीजर काफी पसंद आ रही है। 8 अप्रैल को याने कि आज अल्लू अर्जुन का जन्मदिन हैं। इससे एक दिन पहले मेकर्स ने पुष्पा द रूल का टीजर रिलीज कर दिया है।

बता दें कि दिसंबर 2021 में रिलीज हुआ पुष्पा फिल्म को साउथ की ऑडियंस के साथ हिंदी सिनेमा लवर्स ने भी काफी सराहा था। वहीं कुछ देर पहले अल्लू अर्जुन ने अजीबोगरीब लुक में अपना एक पोस्टर भी रिलीज किया है।


 

सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन एक ऐसे शख्स की भूमिका में नजर आए थे जो किसी के सामने नहीं झुकता, किसी से नहीं डरता। चंदन की तस्करी करता है और इसी के जरिये वह धीरे-धीरे गरीब आदमी से सफलता की ऊंचाईयां छूता है। फिल्म 'पुष्पा' के अंत में ही इस बात का संकेत दे दिया गया था कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी धमाल मचाने आएगा। दूसरे पार्ट में पुष्पा के रूल करने की कहानी को दर्शाया जाएगा। सोशल मीडिया पर 'पुष्पा 2' को लेकर काफी समय से बज बना हुआ था। मेकर्स ने भी फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए आखिरकार टीजर जारी कर दिया है। 20 सेकेंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि पुष्पा तिरुपति जेल से फरार है, लेकिन वह कहां है, इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता। 'पुष्पा 2' अल्लू अर्जुन की अगली पैन इंडिया फिल्म होगी। वहीं, ऐसी भी चर्चा है कि इस बार अजय देवगन या तीन खान (सलमान, शाह रुख और आमिर) में से एक कोई एक इस पैन इंडिया फिल्म का हिस्सा होगा।

 

6sxrgo



742aabc1-85fc-450b-b1b1-fed4dd4fdf26
IMG-9208

5b2f3328-765e-4561-8dd3-4c1d724b3e5c

d929b93c-c828-4fdf-9c00-8ca68a485749

 

43-B8-BE59-8253-4-F3-B-BF94-1-FDBAB23-A9-E1
0-F12-A132-64-FF-45-F9-9495-08-C0-D8-BA3724
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
04/Jun/2023

साँसद व विधायक ने बड़ेकिलेपाल में किया सांस्कृतिक भंवन का भूमिपूजन....

04/Jun/2023

कांग्रेस के संभागीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन में छाए रहे बजरंग बली....

04/Jun/2023

विधायक कार्यालय में हर्ष - उल्लास के साथ मनाया गया सूर्या का जन्मदिन

04/Jun/2023

बच्चों के मानसिक विकास में समर कैंप का महत्वपूर्ण योगदान - रेखचंद जैन

04/Jun/2023

परदेशिन माता के मेला में सम्मिलित हुए विधायक रेखचंद जैन