बारिश अलर्ट: छत्तीसगढ़, सहित इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश… अगले चार दिनों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी...देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.....


 

नईदिल्ली 26 जून 2021. जिन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है, उनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल शामिल हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण अगले पांच दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भारी बारिश देखने को मिलेगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश की संभावना है। वहीं, दिल्ली को भी चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने वाली है, क्योंकि आंधी-पानी के चलते राजधानी दिल्ली के मौसम में अगले दो दिनों के बीच बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं अन्य जगहों के मौसम का हाल।

आईएमडी ने एक बयान में कहा कि मौजूदा मौसम संबंधी स्थितियां और पूर्वानुमानों से संकेत मिलता है कि अगले सप्ताह तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के शेष हिस्सों में बढ़ने की संभावना नहीं है। बयान के मुताबिक, 30 जून तक उत्तर पश्चिम भारत के अलग अलग स्थानों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। आईएमडी ने यह भी कहा कि भारत में अब तक मानसून के मौसम में 28 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। उसने कहा कि 23 जून तक 145.8 मिमि बारिश हुई है जबकि सामान्य बारिश 114.2 मिमी है।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में 27 जून को गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। सिक्किम, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में गरज के साथ व्यापक बारिश के आसार है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। लद्दाख में छिटपुट बारिश या हिमपात और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, केरल और तमिलनाडु में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है।

26 जून का मौसम: बिहार, झारखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

27 जून का मौसम: बिहार, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले चार-पांच दिनों तक बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, और छत्‍तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूरे पूर्वोत्तर हिस्सों में भी अच्छी वर्षा होगी। जबकि, दक्षिण भारत में मानसून कमजोर रहेगा। वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान को जुलाई तक मानसून का इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, लगातार चल रहे पश्चिमी दिशा से शुष्क हवाएं मानसून को आगे बढ़ने से रोक रही है।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

मस्तुरी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती निकाली गई शोभायात्रा जानें किन किन भक्तों ने कहाँ कहाँ बंटवाये प्रसाद पढ़े पूरी खबर

23/Apr/2024

CG - प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी : पति को ठिकाने लगाने के लिए रची ये खौफनाक साजिश, रोंगटे खड़े कर देगा मर्डर का तरीका, ऐसे हुआ खुलासा......

23/Apr/2024

निर्वाचन कार्य में लापरवाही,तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर की कार्यवाही।

23/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, इस रूट की ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल....

24/Apr/2024

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....