VIDEO CG में बारिश ने बिगाड़े हालात:रायपुर-गरियाबंद नेशनल हाईवे कई  फीट नीचे डूबा , पैरी नदी उफान पर, किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा….रायपुर-गरियाबंद राष्ट्रीय राजमार्ग में आवागमन किया गया बंद…..देखे विडियो……

 

नया भारत डेस्क : भारी वर्षा के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गरियाबंद के समीप रायपुर-गरियाबंद राष्ट्रीय राजमार्ग को आवागमन हेतु बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट घोषित किया गया है।

 

 

6sxrgo

 

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक दिन की ही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। जिला मुख्यालय सहित शहर की कई कॉलोनियों में घुटने तक पानी भर गया है। वहीं पैरी नदी उफान पर है। रायपुर-गरियाबंद नेशनल हाईवे पर 2 फीट पानी बहने से उसे बंद कर दिया गया है। नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। कलेक्टर ने बैठकों को निरस्त कर सभी SDM को तटीय इलाकों में तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर मौसम विभाग ने 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

 

 

जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। रुक-रुक कर हो रही इस बरसात ने सोमवार को रौद्र रूप ले लिया। इसके चलते आधी रात को ही पैरी नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि नेशनल हाइवे पर बसे मालगांव और पंटोरा में सड़क पर पानी बहने लगा। वहीं नगर के अंदर भी घुटनों तक पानी भर गया है। जिला मुख्यालय, जेल रोड, महाविद्यालय, मज़रकटा, पैरी कालोनी, कोकड़ी आमदी के इलाके पानी में डूबे हुए हैं।

 

 

भारी बारिश को देखते हुए सिकासर बांध के 17 गेट खोल दिए गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 हजार क्यूसिक पानी नदी में छोड़ा गया है। पैरी ओर सोंढूर नदी का जलस्तर बड़ी तेजी बढ़ना शुरू हो गया है। दोनो नदियों के आसपास लगे गांवो के लोगो को एलर्ट रहने कहा गया है। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर से बातचीत में बताया कि तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिले के कई नदी नालों के उफान पर होने की जानकारी मिली है। जिला प्रशासन को एलर्ट मोड़ पर रखा गया है। सभी एसडीएम को हालात पर नजर बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है। जानकारी मिलते ही प्रभावित क्षेत्र में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने कहा गया है।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/Apr/2024

CG Accident ब्रेकिंग : तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, दर्दनाक हादसे में दो युवकों की हुई मौत, गांव में पसरा मातम.....

20/Apr/2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल में अनेको असंभव काम हुए संभव - विजय शर्मा, अबकी बार 400 पार, फिर एकबार मोदी सरकार ,पूरे देश ने मन बना लिया है कवर्धा भी पीछे नही रहेगा - विजय शर्मा ।

20/Apr/2024

CG Politics : पूर्व विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी ने भूपेश बघेल पर लगाए गंभीर आरोप, बोली - जनता को गुमराह कर वोट....

20/Apr/2024

कवर्धा मेडिकल कॉलेज के जल्द शुरू करने के लिए उप मुख्यमंत्री शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, अहर्ता पूरी करने कोविड केयर सेन्टर को 100 बेड अस्पताल में अपग्रेड करने का दिया सुझाव।

20/Apr/2024

CG - खदान में 2 की मौत : SECL के खदान में डूबने से दो कर्मचारियों की मौत, ऐसे हुए हादसे के शिकार, प्रबंधन पर लगे ये आरोप....