रेप पीड़िता एक और निर्भया की मौत:टेंपो के अंदर 34 साल की महिला से हैवानियत….30 घंटे तक जिंदगी और मौत से लड़ती रही जंग, जूझने के बाद रेप पीड़ित ने दम तोड़ा, आरोपी ने रॉड से प्राइवेट पार्ट पर हमला किया था…….

मुंबई 11 सितम्बर 2021. मुंबई दुष्कर्म पीड़िता की अस्पताल में मौत. इलाज के दौरान हुई मौत. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.  मुंबई के साकीनाका इलाके में महिला के साथ रेप हुआ था. मुंबई पुलिस को शक है कि आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी थी.

इस मामले में अबतक एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. बताया जा रहा है कि साकीनाका में एक टेंपो के अंदर इस युवती के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसपर हमला किया गया. अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है.  अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची. खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया. प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसके साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया गया.

 

महिला की करीब 30 घंटे बाद हॉस्पिटल में मौत हो गई है। आरोपी ने रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट पर रॉड से गंभीर रूप से हमला किया था। पीड़ित महिला का मुंबई के राजावाड़ी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

मुंबई पुलिस ने आरोपी को कुछ देर पहले अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है। इस पूरे मामले को लेकर CM उद्धव ठाकरे ने कहा है कि हम इस मामले की सुनवाई ट्रैक में ले जाएंगे, ताकि जल्द से जल्द आरोपी को कड़ी सजा मिल सके।

CCTV फुटेज के मुताबिक, घटना गुरुवार रात 2.30 से 3 बजे के बीच हुई है। इसमें नजर आ रहा है कि आरोपी रेप के बाद महिला को रॉड से बुरी तरह से घायल करता है। फिर उसे अधमरी हालत में एक पिकअप वैन में फेंक कर फरार हो जाता है। हालांकि, अंधेरी रात होने के कारण फुटेज बहुत साफ नहीं हैं, लेकिन आरोपी की हरकत साफ पता चल रही है। हालांकि, इसी फुटेज के आधार पर आरोपी मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार किया गया।

 

साकीनाका पुलिस स्टेशन के सीपीआई बलवंत जाधव का कहना है कि ये CCTV फुटेज आरोपी चौहान को सजा दिलाने में अहम सबूत साबित होगा। आरोपी को पकड़ने के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसे वीडियो फुटेज दिखाया गया तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र सरकार के DGP को एक पत्र लिखकर मामले में कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

CG - महापौर सफिरा साहू के भाजपा ज्वाईन करने को लेकर राजीव भवन में महिला कॉंग्रेस व महिला पार्षदों ने की प्रेसवार्ता...

29/Mar/2024

CG: इन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा... स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया आदेश.....

29/Mar/2024

CG: पोते ने दादा की तो बेटे ने पिता की कर दी हत्या... रोज-रोज बहू से झगड़ा करने पर और नशे में आए दिन मारपीट करने पर उतारा मौत के घाट....

29/Mar/2024

CG- लेडी डॉन पति के साथ गिरफ्तार: पुलिस पर करवाती थी कुत्तों से हमला... गिरफ्तारी से बचने मासूम बच्चे को बनाती थी ढाल... नाबालिग लड़कों को बनाती थी नशे का शिकार.....

29/Mar/2024

लोहण्डीगुड़ा मण्डल में लोकसभा चुनाव को लेकर शक्ति केंद्र प्रभारी सहयोजक सहसंयोजक की बैठक सम्पन्न हुआ...