वीभत्स घटना: शख्स ने पेड़ काटने से किया इनकार... दबंगों ने प्रेग्नेंट पत्नी, दो बच्चों और सास को किया किडनैप... बच्चों के सामने प्रेग्नेंट पत्नी से रेप.... फिर जो हुआ......

भोपाल। शख्स ने पेड़ काटने से किया इनकार तो दबंगों ने घरवालों को किडनैप कर लिया और बच्चों के सामने प्रेग्नेंट पत्नी से रेप भी किया। वीभत्स घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 350 किलोमीटर दूर छतरपुर जिले की है। पत्रकार द्वारा पुलिस को जानकारी दिए जाने के बाद सभी को छुड़वाया गया। इस दौरान, प्रेग्नेंट महिला का आरोप है कि उसके बच्चों के सामने उसके साथ रेप भी किया गया। मुख्य संदिग्ध ने 32 वर्षीय एक दलित मजदूर को अपने खेत में कुछ पेड़ काटने के लिए बुलाया था। 

 

लेकिन उसने कथित तौर पर इस आधार पर मना कर दिया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। सजा देने के लिए मजदूर को पीटा गया लेकिन वह आखिरकार भागने में सफल रहा। उन्होंने आगे कहा, ''बाद में, आरोपी मजदूर के घर पहुंचा और उसकी प्रेग्नेंट पत्नी, दो बच्चों और मां को पीटा। आरोपियों ने उनका अपहरण किया और उन्हें चार दिनों तक प्रताड़ित किया।'' पुलिस ने बताया है कि मुख्य आरोपी गांव का ही है और उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, उसके दो करीबी पकड़े जाने से पहले ही भाग गए। गुरुवार को महिला ने पत्रकारों को बताया कि गांव के एक दबंग ने उसके साथ बलात्कार किया। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में दर्ज की गई एफआईआर में बलात्कार का जिक्र नहीं किया है। 

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

एफआईआर में नामजद तीनों आरोपियों पर चोट पहुंचाने, अपहरण, अश्लीलता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून के तहत आरोप लगाया गया है। छतरपुर के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने कहा कि वे मीडिया के सामने महिला के खुलासे के मद्देनजर एफआईआर में बलात्कार से संबंधित धाराएं जोड़ेंगे। 

 

सचिन ने कहा, ''महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं और अपनी शिकायत में उसने पुलिस को केवल शारीरिक प्रताड़ना के बारे में सूचित किया। उसने हमें किसी भी यौन हमले के बारे में नहीं बताया था, लेकिन अगर वह कह रही है तो हम एफआईआर में बलात्कार की धारा को जोड़ेंगे।''



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

CG:संभागायुक्त दुर्ग सत्यनारायण राठौर ने आज देर रात्रि ज़िला मुख्यालय स्थित मंडी परिसर पहुँच कर मतगणना की तैयारियों का जायज़ा लिया.. इस दौरान बेमेतरा कलेक्टर, एसपी रहे उपस्थित

19/Apr/2024

Maruti Suzuki Arena: मारुति सुजुकी एरिना की कारों पर ईयर एंड ऑफर्स में हजारों रुपये की छूट, वैगन से लेकर डिजायर तक पर लाभ...

19/Apr/2024

CG Train Cancelled : बढ़ती गर्मी में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये 27 ट्रेनें कैंसिल, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट.....

19/Apr/2024

Salary Increment : कर्मचारियों के लिए Good News मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ, जल्द खाते में आएगी मोटी राशि….

19/Apr/2024

Bride Groom Video: दूल्हा करता रह गया बुलेट की जिद, बारात के सामने ही दुल्हन कोई और लेकर हुआ फरार- देखें वीडियो...