CG VIDEO ब्रेकिंग: हसदेव नदी में मिला मध्य भारत का दूसरा विलुप्त जलीय जीव “यूरेशियन ओटर”..... देखें VIDEO में दुर्लभ प्रजाति का ऊदबिलाव.....


कोरबा 18 जून 2021। हसदेव नदी में दुर्लभ प्रजाति का ऊदबिलाव मिला है, जिसे “यूरेशियन ओटर” कहा जाता है। स्टेट वाइल्डलाइफ बोर्ड की सदस्य मीतु गुप्ता ने बताया है कि इसके पहले जून 2016 में मध्य प्रदेश के सतपूड़ा टाइगर रिजर्व एरिया में यह जीव मिला था। मध्य भारत के इलाके में दूसरी बार यह कोरबा क्षेत्र में देखा गया है। ऊदबिलाव को किसी युवक ने रखा हुआ था, जिसे वह लोगों को डॉग की प्रजाति का बता रहा था। कोरबा DFO प्रियंका पांडेय ने बताया कि संबंधित इलाके में इस ऊदबिलाव की फैमिली का पता लगाया जा रहा है। मेडिकल स्टोर में दवाई लेने के लिए एक युवक ऊदबिलाव को लेकर पहुंचा।

 

जानकारी के मुताबिक निहारिका क्षेत्र में संचालित वेटनरी मेडिकल स्टोर में दवाई लेने के लिए एक युवक इस ऊदबिलाव को लेकर पहुंचा और पूछने पर इसे डॉग की ब्रीड बताया, मगर स्टोर संचालक को समझ में आ गया, फिर उसने कोरबा के चर्चित सर्प मित्र अविनाश यादव को इसकी सूचना दे दी। अविनाश ने बताया कि जिस युवक के पास ऊदबिलाव मिला उसने इसके बांकीमोंगरा क्षेत्र में मिलने की जानकारी देते हुए बताया कि उसने इसे सौ रूपये में ख़रीदा था। DFO प्रियंका पांडेय ने इस बात की सम्भावना से इंकार नहीं किया कि यह मामला वन्य जीवों की तस्करी से भी जुड़ा हो सकता है। 

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

उन्होंने बताया कि इस जीव का फर बहुत मुलायम होता है, इसलिए पूर्व में बड़े पैमाने पर इसकी तस्करी हुई, जिससे यह मासूम जीव आज विलुप्तप्राय की श्रेणी में आ गया है। प्रियंका पांडेय ने कहा कि यह कोरबा के लोगो के लिए गर्व की बात है कि यहां इस तरह का दुर्लभ जीव मिला है। फ़िलहाल इसके संरक्षण की जरुरत है, जिसके लिए लोगों को जागरूक करना होगा। उन्होंने बताया कि जब बाद में वाइल्ड वालों से संपर्क किया गया तब पता चला कि यह दुर्लभ प्रजाति का ऊदबिलाव है।

 

जिसे यूरेशियन ओटर कहा जाता है। DFO के मुताबिक यूरेशियन ओटर जलीय जीवन शैली वाला जीव है और भारत के उत्तरी ठंडे पहाड़ी इलाके तथा दक्षिण के कुछ क्षेत्रों में पाया जाता है। कोरबा के हसदेव नदी में मछुआरों के जाल में फंसकर यह जीव पकड़ में आ गया, चूँकि यह उभयचर है इसलिए यह पानी के बाहर भी रह लेता है। इसकी एक विशेषता यह भी है की यह साफ पानी के नदी-नालों में रहता है।

 

देखें वीडियो

 
 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

CG - प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी : पति को ठिकाने लगाने के लिए रची ये खौफनाक साजिश, रोंगटे खड़े कर देगा मर्डर का तरीका, ऐसे हुआ खुलासा......

23/Apr/2024

निर्वाचन कार्य में लापरवाही,तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर की कार्यवाही।

23/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, इस रूट की ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल....

24/Apr/2024

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....

23/Apr/2024

CG - हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार : रंगे हाथ पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर, अलग-अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब सहित कार जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी…..