RBI BRBNMPL Recruitment 2022: अगर है ये डिग्री तो RBI में बन जाओगे मैनेजर, बिना परीक्षा होगी भर्ती, जाने डिटेल्स...

RBI BRBNMPL Recruitment 2022:

 

भारतीय रिजर्व बैंक ने आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है, भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (BRBNMPL/Company) ने असिस्टेंट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पद पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती कर्नाटक में मैसूर, पश्चिम बंगाल में सालबोनी, और बेंगलुरु में इसके कॉर्पोरेट कार्यालय या भविष्य में खोले जा सकने वाले किसी अन्य कार्यालय के लिए उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को 08 अक्टूबर 2022 को या उससे पहले ऑफलाइन आवेदन करने की आवश्यकता होगी। (RBI BRBNMPL Recruitment 2022)

जानें- पदों के बारे में

खबरें और भी

 

6sxrgo

– डिप्टी मैनेजर एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग बैंकग्राउंड- 1 पद
– असिस्टेंट मैनेजर एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग बैंकग्राउंड- 1 पद
– असिस्टेंट मैनेजर सीविल इंजीनियरिंग बैंकग्राउंड- 5 पद
– असिस्टेंट मैनेजर फाइनेंस एंड अकाउंड बैंकग्राउंड- 6 पद
– असिस्टेंट मैनेजर (सिक्योरिटी)- 4 पद (RBI BRBNMPL Recruitment 2022)

उम्र सीमा

– डिप्टी मैनेजर के लिए 37 साल
– असिस्टेंट मैनेजर के लिए 31 साल
-असिस्टेंट मैनेजर (सिक्योरिटी) के लिए 45 से 52 साल (RBI BRBNMPL Recruitment 2022)

शैक्षणिक योग्यता

सभी पदों पर शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें। (RBI BRBNMPL Recruitment 2022)

ऐसे होगा सिलेक्शन

उपरोक्त पदों के लिए चयन योग्य शॉर्ट-लिस्टेड उम्मीदवारों के इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।(RBI BRBNMPL Recruitment 2022)

कैसे करना है आवेदन

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन भेज सकते हैं। बैंक पे ऑर्डर / डीडी, मार्कशीट, सर्टिफिकेट, टेस्टीमोनियर आदि के साथ भरा हुआ आवेदन एक कवर में भेजा जाना चाहिए, जिस पर “……… के पद के लिए आवेदन, पोस्ट कोड …..” नंबर 2/2022 से सीएफओ सह सीएस, भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड नंबर 3 और 4, आई स्टेज, आई फेज, बीटीएम लेआउट, बन्नेरघट्टा रोड पोस्ट बॉक्स नंबर 2924, डी.आर. कॉलेज पीओ, बेंगलुरु – 560029 लिखा हो। (RBI BRBNMPL Recruitment 2022)



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Mar/2024

थाना बोड़ला एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से किया गया जुआ रेड, जुआ रेड कर 04 जुआड़ियो से 13,300 रूपये जप्त, मौके से 03 नग मोटरसायकल को भी किया गया बरामद।

28/Mar/2024

महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

28/Mar/2024

चुनाव की तैयारी। अंतरर्राज्यीय बॉर्डर में हुई छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग...

28/Mar/2024

सीधे जनता से रूबरू हो रही हैं महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाडे

28/Mar/2024

बूथ विजय अभियान भाजपा शहर मंडल का बैठक सम्पन्न,ऐतिहासिक मतों से साँसद संतोष पांडेय को जिताने कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, बूथ विजय अभियान भाजपा शहर मण्डल के बैठक में शामिल हुए काँग्रेस और निर्दलीय पार्षद।