CG जॉब अलर्ट: शिक्षक सहित इन पदों के लिए निकली भर्ती.... इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन... कैसे करें आवेदन?..... देखें डिटेल......

रायपुर। नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। रायपुर जिला प्रशासन ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत अंग्रेजी स्कूलों में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जिले रायपुर के 9 अंग्रेजी स्कूलों में शिक्षक, सहायक शिक्षक, सहित अन्य पदों भर्ती होगी। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए 24 जून तक का समय दिया गया है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिला के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, योजना अंतर्गत विभिन्न पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु आदेश जारी किया है।

 

 रायपुर जिला के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय कुरा. धरसींवा,स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय मानाकैम्प, वि.खं. धरसींवा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अभनपुर, वि.खं. अभनपुर,अ.दे. अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय आरंग वि.खं. आरंग,नगर माता बिन्नी बाई सोनकर अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय भाटागांव, रायपुर, प्रियदर्शनी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय नेवरा, वि.खं. तिल्दा,पं.आर डी. तिवारी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर,बी.पी.पुजारी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय राजातालाब रायपुर और शहीद स्मारक अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय फाफाडीह, रायपुर के लिए व्याख्याता प्रधानपाठक, शिक्षक,सहा. शिक्षक एवं अन्य कार्यालयीन स्टाफ के संविदा पदों पर इच्छुक आवेदकों से 24 जून 2021 शाम 5 बजे तक ऑनलाईन आवेदन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर के वेवसाईड https://deoraipur.com पर आमंत्रित किया गया हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए deoraipur.com पर देखा जा सकता हैं।

 

6sxrgo

 

चयन प्रक्रिया 

 

जिला स्तरीय चयन समिति गठित कर चयन की प्रक्रिया पूरी की जावेगी। चयन हेतु कौशल / लिखित परीक्षा दिनांक 01.07.2021 को निर्धारित परीक्षा केन्द्रो मे ली जावेगी। जिसकी सूचना वेबसाईट https://deoraipur.com पर अपलोड की जावेगी। चयन हेतु शैक्षणिक योग्यता में 50%, लिखित परीक्षा प्राप्तांक का 30% साक्षात्कार 20% के आधार पर प्रावीण्य सूची बनाई जावेगी। प्रत्येक पद के लिए लिखित परीक्षा में प्रावीण्यता के आधार पर 1 पद के विरूद्ध 5 अभियर्थीयों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जावेगा। चयन सूची के अतिरिक्त प्रत्येक पद के लिए प्रतीक्षा सूची जारी की जावेगी। चयन सूची के अभ्यार्थी के पद ग्रहण न करने पर प्रतीक्षा सूची के अभ्यार्थीयों से प्रावीण्यता के क्रम में रिक्त पदों की पूर्ति की जावेगी जिसकी वैधता प्रतीक्षा सूची जारी होने की तिथि से 01 वर्ष होगी। चयन के संबंध में अध्यक्ष उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधक एवं संचालन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। नियुक्ति के लिये रिक्त पदों हेतु रायपुर जिले के आरक्षण रोस्टर लागू होगा।

 

व्याख्याता / प्रधानपाठक / शिक्षक / सहा शिक्षक एवं अन्य कार्यालयीन स्टाफ के संविदा पदों पर इच्छुक आवेदकों से दिनांक 24.06.2021 सायं 05:00 बजे तक ऑनलाईन आवेदन वेबसाईड https://deoraipur.com पर आमंत्रित किये जाते हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नही किया जावेगा अभ्यार्थी को उपरोक्त स्कूलों में आवेदन करते समय विद्यालय चयन हेतु प्राथमिकता क्रम में स्कूल कोड अंकित किया जाना अनिवार्य होगा।


 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
01/May/2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के सरगुजा आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत ।

01/May/2024

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट का लखनपुर में हुआ आगमन।

01/May/2024

Employees Salary: कर्मचारियों के वेतन में होगा इजाफा! सरकार ला रही है बड़ी खुशखबरी, सैलरी में होगी बढ़ोतरी….

01/May/2024

CG 3 की मौत : करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की हुई मौत, दो मासूम और एक युवक के लिए करंट बना काल, मौके पर ही तोड़ा दम....

01/May/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, जिला पंचायत सदस्य ने कांग्रेस का छोड़ा हाथ, बीजेपी में हुआ शामिल.....