OMG: स्कूल कैंपस में मिले 215 बच्चों के शव.... 3 साल के भी बच्चे... मचा हड़कंप.... रडार ने बताई हॉरर सच्चाई.... जान हो जाएंगे हैरान.....

कनाडा। एक स्कूल से 215 बच्चों के शव मिले हैं जिनमें से कुछ की उम्र तो करीब तीन साल होगी। इस स्कूल को कभी कनाडा का सबसे बड़ा रेसिडेंशियल यानी बोर्डिंग स्कूल माना जाता था, जहां देशभर के बच्चे पढ़ने आते थे। जिस स्कूल परिसर में ये शव मिले हैं, उसका नाम केमलूप्स इंडियन रेसिडेंशियल स्कूल है। स्कूल के एक अधिकारी रोजैन केसिमीर ने बताया कि पिछले हफ्ते ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार की मदद से जमीन के नीचे शवों के दफन होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने आशंका जताई है कि अभी और शव बरामद हो सकते हैं क्योंकि अभी छानबीन जारी है।

 

ब्रिटिश कोलंबिया के सैलिश भाषा बोलने वाले एक समूह फर्स्ट नेशन की प्रमुख रोसेन केसिमीर ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि जमीन के नीचे की वस्तुओं का पता लगाने वाले रडार की मदद से गत सप्ताहांत ये शव मिले। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि और शव मिल सकते हैं क्योंकि स्कूल के मैदान पर और इलाकों की तलाशी ली जानी है।

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

वो कहती हैं कि "ये एक ऐसा नुकसान है जिसके बारे में कभी सोच भी नहीं सकते। इस नुकसान के बारे में बोल तो सकते हैं लेकिन इसे कभी इतिहास में दर्ज नहीं किया जा सकता।" रोजैन बताती हैं, "19वीं सदी की शुरुआत से लेकर 1970 तक क्रिश्चियन स्कूलों में देशभर से 1।50 लाख से ज्यादा बच्चों को लाया गया था। उनके ऊपर क्रिश्चियन में कन्वर्ट करने का दबाव डाला जाता था और उन्हें अपनी मातृभाषा तक बोलने नहीं दी जाती थी। कइयों को पीटा गया। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान करीब 6 हजार बच्चे मारे गए थे।"

 

 

इसको लेकर 2008 में कनाडा की सरकार ने संसद में माफी भी मांगी थी और माना था कि उस वक्त क्रिश्चियन स्कूलों में बच्चों के साथ शारीरिक और यौन शोषण भी होता था। 5 साल पहले ट्रूथ एंड रिकॉन्सिलिएशन कमिशन की एक रिपोर्ट आई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि दुर्व्यवहार और लापरवाही के कारण कम से कम 3,200 बच्चों की मौत हुई थी। जबकि, 1915 से 1963 के बीच कैमलूप्स स्कूल में 51 बच्चों की मारे जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

 

कैमलूप्स स्कूल 1890 से 1969 तक चलाया गया। इसके बाद सरकार ने कैथोलिक चर्च से इसका नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। इस स्कूल को 1978 में बंद कर दिया गया। ये स्कूल कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में स्थित है। रोजैन बताती हैं कि "स्कूल के साइज को देखकर अंदाजा लगाया गया है कि इसमें एक बार में करीब 500 छात्र रहते और पढ़ते होंगे।"



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/Apr/2024

RAIPUR NEWS : अशोका बिरयानी में दो कर्मचारियों की मौत का मामला, पीड़ित परिवार को प्रबंधन ने दिया इतने लाख का मुआवजा….

20/Apr/2024

CG - CMO सस्पेंड ब्रेकिंग : सीएमओ पर गिरी गाज...कलेक्टर ने किया निलंबित, इस मामले में लापरवाही बरतने पर सीएमओ को किया गया निलंबित…जानें पूरा मामला.....

20/Apr/2024

CG-2 शिक्षक सस्पेंड: व्याख्याता व प्रधान पाठक पर गिरी गाज...इस मामले में लापरवाही बरतने पर शिक्षकों को किया गया निलंबित…

20/Apr/2024

INDIAN RAILWAYS : रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी ख़ुशख़बरी, पहली बार मिलेगी यह सुविधा

20/Apr/2024

CG - शहीद जवान को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि...