लखनपुर में 38 करोड़ की लागत से बनेगी रिंगरोड, शासन से मिली स्वीकृति, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी।

नया भारत//लखनपुर/सितेश सिरदार

 

लखनपुर में मुख्य शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के दौरान लखनपुर वासियों के भारी विरोध के बाद यहां पर शासन को रिंगरोड बनाने के लिए भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है अब लखनपुर में 38 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा।

 

6sxrgo

विदित हो कि अम्बिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 111 के चौड़ीकरण के दौरान लखनपुर में भी काफी तोड़-फोड़ की गई थी जिसपर लोगों ने शहर के बाहर से रिंगरोड बनाने की मांग की थी स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था जिसे अंततः स्वीकृति मिल गई है।

इस रिंगरोड के लिए 38 करोड़ की स्वीकृति दी गई है 8.50 किलोमीटर का यह रिंगरोड़ बिलासपुर -कटघोरा-अम्बिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किलोमीटर 196/4 अंधला मोड से पहले प्रारंभ होकर किलोमीटर 204/8 केवरा, रजपुरी में समाप्त होगा।

यह रिंगरोड हंसडांड, अंधला, कुवरपुर, राजाखार, शिवपुर, भरतपुर, गोरता, केेंवरा एवं रजपुर से होकर गुजरेगा। पूर्व में इस मार्ग के लिए राजाखार से जिस मार्ग का चयन किया गया था वहा से लघु कृषक भूमि होने के कारण भूअर्जन में समस्या आने की संभावना पर राजाखार में यह मार्ग थोड़ा परिवर्तित किया गया है। इस रिंगरोड़ के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल जाने के बाद स्थानिय लोगों में काफी प्रसन्नता है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

CG - नवजात की निर्ममता से हत्या : कुएं में तैरता मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस.....

19/Apr/2024

CG - शादी के जश्न में अचानक आई आफत : मौके पर मची चीख पुकार, हादसे में कई लोग हुए घायल, वाहन चालक फरार.....

19/Apr/2024

पी.एल.वी.एवं बेमेतरा जिला चिकित्सालय ने मिलकर किया महिला मानसिक रोगी का रेस्क्यू

19/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में मतदान के बीच बड़ा हादसा,एरिया डोमिनेशन के दौरान ब्लास्ट में घायल जवान शहीद…

19/Apr/2024

CG - दो कर्मचारी सस्पेंड BREAKING : दो कर्मचारी को कलेक्टर ने किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज...जानें पूरा मामला.....