बिग CG न्यूज: 7 लाख 94 हजार कैश की चोरी का पर्दाफाश.... प्रार्थी ही निकला मास्टरमाइंड.... जिसने लिखाई चोरी की शिकायत.... वही निकला चोर…. इस वजह से दिया था घटना को अंजाम…. कारण जान हो जाएंगे हैरान......

महासमुंद। ️बसना शहर में हुई 7,94,000/- रुपए नगदी की चोरी का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश हुआ है। ️घटना का प्रार्थी ही घटना का मास्टरमाइंड निकला है। चोरी की गई रकम शत प्रतिशत बरामद किया गया है। ️कर्ज में डूबे रहने व पैसों की लालच में घटनाक्रम रचा था। तुफैन खान उम्र 27 वर्ष ने थाना बसना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि बसना निवासी सबिर भाई से दूसरे को देने के लिए 50, 100, 200, 500 रूपये के नोट का बंडल रकम कुल 7,94,000/- रूपये लाया था। 

 

रात को अपने घर कमरे के अलमारी में रखकर सो गया था कि सुबहः लगभग 06 बजे उठकर देखा तो अलमारी खुला था एवं घर का दरवाजा भी टुटा हुआ था उक्त नगदी रकम को कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोड कर अन्दर घुस कर रात्रि में चोरी कर ले गया। घर के आस पास 100 से 300 मी. के ऐरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तभी पुलिस की को रात्रि करीबन 03.00 बजे प्रार्थी खुद दीवाल कुद कर भागते दिखा। इसके अलावा कोई घर के अन्दर आना जाना नही दिखा। 

 

6sxrgo

 

 

पुलिस टीम को यह संदेह हुआ कि घटना प्रार्थी खुद किया हुआ है। जिसे टीम के द्वारा प्रार्थी मो. तुफेल खान को थाना बसना में लाकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में पुलिस की टीम को पूछताछ करने पर उसके बयानों विभिन्नता मिली तभी टीम द्वारा उसके हाव-भाव को देखकर सख्ती के साथ पूछताछ किया गया जिस पर से वह टूट गया और बताया कि मै ठेकेदारी का काम करता हूं।  ठेकेदारी के कर्ज से घिरा हुआ था और मनमीत सलूजा से उधारी में 5,00,000/- रूपये लिया था। जिसका 2,50,000/- रूपये पटाया था तथा शेष रकम बचा था। जो पैसा के लिए बार-बार बोलता था। 

 

 


इसके अलावा लक्ष्मी इलेक्ट्रीकल्स से भी सामान लिया था। जिसका करिबन 4,00,000/- रूपये था। कर्ज में डुबने के कारण मै पैसा की तलाश में था। कि दिनांक 17.07.2021 को मेरे मौसा बाजीपाली निवासी मो. इलियास है। सब्बीर भाई जफर किराना की दुकान से 7,94,000/- रूपये जाकर ले लेना तथा मुझे जरूरत पडने से देना है बताये थे। जिसको मै शाम को करिबन 04ः00 बजे जफर किराना जाकर सब्बीर भाई से 7,94,000/- रूपये लिया और घर जाकर मेरे कमरे की पलंग के नीचे 50,000/- रूपये को छुपा रखा था। 

 

 

बाकी रकम सुनिल अहुजा के मकान बनाने की साईड के झोपडी में 7,44,000/- रूपये को छिपा कर रखा था। कर्ज से मै परेशान होकर उक्त चोरी की मनगढत कहानी मेरे द्वारा रचा गया है। जिसे जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 380, 457,193,407 भादवि के तहत् कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार आरोपी मो. तुफेल खान पिता मो. अनिस खान उम्र 27 वर्ष सा. वार्ड 05 अम्बेडकर वार्ड बसना महासमुन्द है। जप्त सम्पत्ति 7,94,000/-  रूपयें है।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....

25/Apr/2024

उर्स शरीफ - तकिया - हजरत बाबा मुरादशाह व हजरत बाबा मोहब्बत शाह, वली, रह, अलै. का, इस साल सालाना उर्स 20, 21 व 22 मई 2024 को मनाया जाएगा

25/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह…..

25/Apr/2024

CG Politics : राज्यसभा सांसद के तौर पर राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने ली शपथ, आदिवासियों को लेकर कही ये बड़ी बात....

25/Apr/2024

CG - व्यवसायी ने की आत्महत्या : युवा व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम, सुसाइड नोट में लिखा- ऐसे दलदल में फंसा.....