'बचपन का प्यार' का ट्रेलर VIDEO: CG के सहदेव की लिपसिंग के साथ दिखाई दे रहे बादशाह.... कल रिलीज होगा एलबम.... 23 घंटे में 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा.... यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा ट्रेलर.... देखें VIDEO......

रायपुर। 11 अगस्त को छत्तीसगढ़ के सहदेव दिरदो व भारतीय रैपर और गायक बादशाह का एलबम रिलीज होगा। बादशाह ने सहदेव के साथ वीडियो एलबम का ट्रेलर अब सोशल मीडिया में भी पोस्ट किया है। जिस गाने 'बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' ने देश में सुर्खियां बटोरीं, उसका ट्रेलर सोमवार को यूट्यूब पर लॉन्च हो गया। रैप सिंगर बादशाह के साथ शूट किए गए ट्रेलर को 23 घंटे में ही 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 20 सेकेंड का ट्रेलर देखने के बाद अब सॉन्ग रिलीज होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। 

 

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

सहदेव दिदारो जल्द ही बादशाह के साथ उनके एलबम में दिखेगा। बादशाह ने सहदेव के साथ "बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे" गाना की लगभग 6 घंटे तक शूटिंग की। सहदेव को टी-शर्ट भी दिया गया। सहदेव ने बताया कि शूटिंग से पहले बदशाह ने मुझे हिप-हॉप लुक देने के लिए मेरे स्टाइलिस्ट बाल भी कटवाए थे। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि अब बदशाह के साथ मेरा गाना आएगा। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी इस गाने पर लिपसिंग कर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। 

 

 

पिछले दिनों बादशाह ने सहदेव को दिल्ली बुलाकर एलबम शूट करवाया था। इसके बाद 3 दिन पहले उन्होंने अपने ऑफिशियली सोशल मीडिया अकाउंट में 'बचपन का प्यार' गाने का पोस्टर शेयर किया। यूट्यूब पर वीडियो एलबम के ट्रेलर की शरुआत में पहले सहदेव बचपन का प्यार की लिपसिंग करता हुआ दिख रहा है, फिर बादशाह सहित अन्य सिंगर भी नजर आ रहे हैं। बता दे सहदेव को इंडियन आइडल के बाद रियलिटी शो डांस दीवाने से भी बुलावा आया है। बता दें छत्तीसगढ़ का एक बच्चा सहदेव दिरदो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। हर जगह बस इसी बच्चे का गाया गाना बचपन का प्यार गूंज रहा है। 

 

 

रियलिटी शो डांस दीवाने से भी आया बुलावा

 

सहदेव को अब माधुरी दीक्षित के डांस दीवाने रियलिटी शो के सेट से भी बुलावा आ गया है। शुरुआती दौर से ही सहदेव के साथ रहने वाले सुकमा के युवा पिंटू मानिकपुरी ने बताया कि सहदेव अब जल्द ही डांस दीवाने शो में भी जाएगा। यहां माधुरी दीक्षित की टीम के साथ सहदेव की शूटिंग भी चलेगी। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल सहदेव अभी मुंबई में ही है। अब जल्द ही डांस दिवाने के सेट में जाने की तैयारी कर रहा है। मुंबई में सहदेव के साथ उसके पिता भी साथ हैं।

 

Indian Idol 12 Finale से पहले शो में 'बसपन का प्यार' फेम सहदेव की धांसू एंट्री

 

 

 

सहदेव दिरदो की पॉपुलैरिटी को देख अब उन्हें सिंगिंग शो इंडियन आइडल के सेट पर बुलाया गया है। होस्ट आदित्य नारायण ने वीडियो शेयर किया है। आदित्य नारायण ने इंडियन आइडल के सेट का एक क्लिप शेयर किया है। क्लिप में जज और बाकी कंटेस्टेंट्स सहदेव दिरदो के साथ बचपन का प्यार गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो को शेयर करते हुए आदित्य नारायण ने कैप्शन लिखा- बचपन का प्यार क्यूटी सहदेव और इंडियन आइडल की टीम के साथ। ये वीडियो वायरल हो रहा है। 

 

 

आदित्य नारायण के एक्सप्रेशन कमाल के हैं। सभी कंटेस्टेंट्स पर बचपन का प्यार फीवर चढ़ता दिख रहा है। वीडियो में अनु मलिक, सोनू कक्कड़, मोहम्मद दानिश, अरुणिता कांजीलाला, निहार ताउरो, शनमुख प्रिया, स्याली कांबले नजर आ रहे हैं। सहदेव डिरडो वीकेंड में पवनदीप राजन के साथ परफॉर्म करने वाले हैं, हालांकि इस पर कोई कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है। सहदेव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनके साथ इंडियन आइडल के क्रू मेंबर नजर आ रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर इंडियन आइडल के सेट की है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
17/Apr/2024

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....

16/Apr/2024

समर कैंप,संकुल केंद्र लटोरी में छलांग कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

16/Apr/2024

बिग ब्रेकिंग, भारी संख्या में नक्सली ढेर.... बस्तर पुलिस का नक्सलवाद पर सर्जिकल स्ट्राइक, जान की बाजी लगाकर जवानों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया, नक्सल मोर्चे पर सबसे बड़ी फतह, कई हार्डकोर नक्सली मारे गये, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 3 जवान भी घायल, एयर लिफ्ट से भेजे गये इलाज के लिए, गृह मंत्री विजय शर्मा बोले, जवानों के साहस के जज्बे को सलाम, कहा जवानों के ताकत के बूते यह हो पाया है।

16/Apr/2024

लोकसभा चुनाव को लेकर कोटवारो को थाने में दी गई एक दिवसीय प्रशिक्षण।

16/Apr/2024

CG:निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले बेमेतरा जिले के दो शिक्षक निलंबित एक अनुपस्थित वही एक शराब के नशे में ...बेमेतरा कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शर्मा ने किये निलंबित