लालबाग मैदान में आज होगा सनातन राष्ट्र जागरण : बस्तर की धरती पर सनातन धर्म की पताका थामे वैदिक विदुषी अंजलि आर्य , हमारे बीच दिनांक १६ अक्तूबर २०२४ संध्या ६:३० से ९ बजे लालबाग मैदान, जगदलपुर में  पधार रहीं हैं...

लालबाग मैदान में आज होगा सनातन राष्ट्र जागरण

जगदलपुर : आज हमारे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है कि बस्तर की धरती पर सनातन धर्म की पताका थामे वैदिक विदुषी अंजलि आर्य , हमारे बीच दिनांक १६ अक्तूबर २०२४ संध्या ६:३० से ९ बजे लालबाग मैदान, जगदलपुर में  पधार रहीं हैं। यह अवसर हमारे समाज के लिए एक दिव्य वरदान के समान है, जब हमें इन महान विभूतियों से धर्म, संस्कृति, और राष्ट्र के प्रति उनके विचारों और समर्पण को सुनने और समझने का अवसर प्राप्त होगा।

खबरें और भी

मसीही धर्म को आधार बना, बस्तर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत तारागांव के एक परिवार के 5 सदस्यों का 11 महीने से राशन पानी किया गया बंद गैर संवैधानिक कृत्य कार्यवाही की होगी मांग - नरेन्द्र भवानी /छ. ग. यु. म

CG - चैतन्य पैरामेडिकल कॉलेज जो छत्तीसगढ़ रायपुर महादेव घाट चौक में अपना सेंटर खोल कर चला रहे हैं, यह छत्तीसगढ़ में कोई यूनिवर्सिटी से कम नहीं है जिनके पास पैरामेडिकल कॉलेज का मानता नहीं है जो अवैध रूप से संचालित हो रहा है...

CG - शहर में बस्तर दशहरा में आये लोगो से की गई लुटपाट, आरोपियो ने चाकू दिखाकर लुटपाट की घटना को दिया गया था अंजाम, चार मोबाईल एवं नगदी रकम 8500 को छिनकर कर हुये थे फरार सभी आरोपी...

 

6sxrgo

वैदिक विदुषी अंजलि आर्या,जो अपने ओजस्वी भाषणों और निडर विचारों के माध्यम से सनातन धर्म के आदर्शों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करते हैं, और भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति की प्रतीक हैं, हम सभी को एक नई दिशा दिखाने आ रहीं हैं। उनका मार्गदर्शन हम सभी के लिए एक प्रेरणास्रोत होगा, जिससे हम धर्म और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभा सकें।

आयोजन के संयोजक पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ ने सभी सनातन बंधुओं इस विशेष अवसर पर अपील करते हुए कहा कि सभी बस्तर वासी इस महायज्ञ में अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को सफल बनाएं। आपकी उपस्थिति न केवल हमें एकता का संदेश देगी, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक मूल्यों को और भी सुदृढ़ करेगी। यह सभा हमारे लिए एक ऐसा मंच है, जहाँ हम सभी मिलकर सनातन धर्म की ध्वजा को और ऊंचा करने का संकल्प ले सकते हैं।

तो आइए, हम सभी इस अद्वितीय अवसर का लाभ उठाएं और धर्म, संस्कृति, और राष्ट्र की सेवा के इस महान कार्य में सहभागी बनें। आपके समर्थन और उपस्थिति से ही हम इस आयोजन को सार्थक बना पाएंगे।
                 कार्यक्रम
       सनातन राष्ट्र जागरण

प्रबोधन - अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैदिक                                                     विदुषी अंजलि आर्या
दिनांक- १६ अक्टूबर२०२४,बुधवार
समय -  संध्या ६:३० -९ बजे तक

आप सभी जागरूक सनातनी भाई-बहनों से निवेदन है कि इस भव्य आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें,और मित्रों सहित पधार कर अपना व समाज का नेतृत्व प्रदान केरेंगे।*
इस कार्यक्रम को सफल बनाने पतंजलि योग समिति के डॉ मनोज पाणिग्रही,राजाराम तोड़ेम, दशरथ कश्यप,संजय पाण्डेय,सुरेश गुप्ता, नैना सिंह धाकड़,शक्तिसिंह चौहान,रविन्द्र कुमार हेमनानी,राजेश चावड़ा,अरुण त्रिपाठी,ईला राव,जितेंद्र मिश्रा, मनीष भोजवानी, मंजूँ लुक्कड, मान कोर्राम,शुक्ला दास,जोगिंदर पाल,रिशी यादव व अन्य प्रयास रत है।


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
1dc65926-5d5f-4f90-895e-2cdbc51bf8a0
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
16/Oct/2024

CG - CM जनदर्शन स्थगित : मुख्यमंत्री का गुरुवार को होने वाला जनदर्शन स्थगित, जानिए वजह…..

16/Oct/2024

CG - गांजा तस्करी : अवैध रूप से गांजा तस्करी करते रेलवे स्टेशन से पकड़ी गई आरोपिया, 05.125 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, गांजा की अनुमानित कीमत 51,250/- रूपये किया जप्त...

16/Oct/2024

CG Accident ब्रेकिंग : ट्रेनिंग में जा रहे जवानों से भरी बस हुई दुर्घटना ग्रस्त, कई जवान घायल, अस्पताल में कराया भर्ती......

16/Oct/2024

मातृशक्ति को सशक्त बनाने गांव में होगा महतारी सदन का निर्माण - केदार कश्यप

16/Oct/2024

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कॉंग्रेस पार्षदों व संगठन पदाधिकारियों की बैठक हुई सम्पन्न...