प्रदेश प्रभारी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर माफी मांगे आबकारी मंत्री- पुष्पा देवी साहू सांसद प्रतिनिधि

बेमेतरा(थान खम्हरिया): भूपेश सरकार के मंत्री की ओर से प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के खिलाफ की गयी अमर्यादित बयानबाजी से प्रदेश की बहु बेटियां अपमानित महसूस कर रही हैं

 उक्त बातें श्रीमती पुष्पा देवी साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि राज्य के आबकारी मंत्री को यह ज्ञात होना चाहिए कि अगर महिला का सम्मान नही कर सकते तो कम से कम अपमान न करे प्रदेश प्रभारी के खिलाफ किया गया अभद्र टिप्पणी एक अकेले पुरंदेश्वरी का अपमान नही बल्कि पूरे राज्य की बहु बेटियों का अपमान है,


श्रीमति पुष्पा देवी साहू साँसद प्रतिनिधि जिला पंचायत बेमेतरा ने कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा द्वारा भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के खिलाफ अमर्यादित शब्द बोलने पर गहरी आपत्ति की है, श्रीमति साहू ने श्री लखमा के इस बयान पर घोर भर्त्सना करते हुए कहा कि इसके लिये आबकारी मंत्री  माफी मांगे अन्यथा प्रदेश की बहू बेटी इसका करारा जवाब देगी,

 

6sxrgo

श्रीमती साहू ने कहा कि महिलाओं के प्रति बदजुबानी और अपराध का कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है एक महिला राष्टीय अध्यक्ष होने के बावजूद कांग्रेस का इस तरह का वर्ताव निंदनीय है,उन्होंने कहा कि फूलन देवी एक दस्यु थी और उससे हमारी नेत्री का तुलना किया जाना ऐसा कृत्य हैं जिसकी जितनी निंदा की जाय कम है, भाजपा नेत्री श्रीमती साहू ने कहा कि हमारी नेत्री का उठाये गए मुद्दों का कोई जवाब नही दे पाने के खींच में 

सीएम बघेल जानबूझकर कर ऐसी ओछी बयानबाजी करा रहे हैं,इस तरह अपने अल्प शिक्षित मंत्री का इस्तेमाल करना उन्हें विपक्ष के खिलाफ अमर्यादित शब्दो के लिये उपयोग करना कांग्रेस की घृणित राजनीति हैं भारतीय जनता पार्टी इसका कड़ा प्रतिरोध करती हैं, सूबे के मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के परिवार में भी महिलाएं हैं कोई भी ऐसे बयानबाजी करने से पहले उसे सोचना चाहिए कि वैसा बयान देख सुनकर वे कैसे शर्मिंदा महसूस करती होगी कांग्रेस की इस गिरते स्तर पर श्रीमती साहू ने काफी दुख व्यक्त की है,                  
  
 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Mar/2024

CG ब्रेकिंग : डिप्टी सीएम विजय शर्मा को मिली बड़ी जीत, न्यायालय ने किया दोषमुक्त, इस वजह से रहना पड़ा था 15 दिन जेल, जानें क्या है पूरा मामला.....

28/Mar/2024

फर्जी एक्ट्रोसिटी के मामले में निरपराध साबित हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,कोर्ट ने किया दोष मुक्त, एक्ट्रोसिटी के फर्जी मामले में दोष मुक्त हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,कहा सत्य मेव जयते, देर से ही सही पर जीत सत्य की होती है विजय शर्मा, एक बार फिर साबित हुआ काँग्रेस राजनैतिक द्वेष में फर्जी एफ आई आर कराती थी - कैलाश चंद्रवंशी।

28/Mar/2024

CG Mahtari Vandan Yojna : महातारियों के लिए अच्छी खबर, बदल गई महतारी वंदन योजना के पैसे आने की तारीख, इस दिन खाते में ट्रांसफर होगी राशि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ऐलान......

28/Mar/2024

CG ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को लगा एक और तगड़ा झटका, जनपद सदस्य समेत लगभग 1500 लोगों ने थामा भाजपा का दामन, लगातार बढ़ रहा बीजेपी का कुनबा....

28/Mar/2024

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटे साहू समाज के पदाधिकारीगण...