CG स्कूल ब्रेकिंग: प्रदेश के स्कूलों में संस्कृत सप्ताह का आयोजन कल से.... ये होंगे कार्यक्रम.... DEO को भेजा गया निर्देश.... पढ़िए......

रायपुर 18 अगस्त 2021। प्रदेश के विद्यालयों में संस्कृत सप्ताह का आयोजन श्रावण मास में श्रावण पूर्णिमा (रक्षा बंधन) के तीन दिन पहले और तीन दिन बाद तक मनाया जाता है। इस वर्ष स्कूलों में संस्कृत सप्ताह का आयोजन 19 अगस्त से 25 अगस्त तक किया जाएगा। इसके अंतर्गत संस्कृत भाषा की महत्ता का प्रतिपादन, श्लोकपाठ, अंताक्षरी, सूक्तिवाचन सहित संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए रैली निकालकर आयोजन किया जाएगा। संस्कृत विद्यामंडलम् द्वारा संस्कृत सप्ताह के आयोजन के संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया है।

 

 

 

6sxrgo

संस्कृत सप्ताह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 अगस्त को प्रथम दिवस सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ संस्कृत सप्ताह प्रारंभ की घोषणा के साथ स्कूलों में संस्था प्रमुख द्वारा संस्कृत की महत्ता पर उद्बोधन एवं संस्कृत साहित्य, ग्रंथ एवं संस्कृत से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है। द्वितीय दिवस 20 अगस्त को दीर्घ अवकाश के पश्चात् विद्यालय के विद्यार्थियों को इकठ्ठा कर संस्कृत की महत्ता पर छात्र-छात्राओं की अभिव्यक्ति एवं चिन्हांकित विषयों- संस्कृत से प्रभावित है भारतीय संस्कृति, सभी भाषाओं की जननी है संस्कृत, संस्कृत पढ़ने से लाभ, संस्कृत और संस्कार और संस्कृत भाषा नैतिक मूल्यों की भाषा है, पर निबंध लेखन। तृतीय दिवस 21 अगस्त को संस्कृत श्लोकों का सस्वरवाचन, संस्कृत संभाषण, संस्कृत सुभाषित श्लोक और उनका अर्थ बताना, संस्कृत पाठ्यपुस्तकों पर आधारित संस्कृत नाटकों का मंचन का कार्यक्रम किया जाना है।

 

 

इसी प्रकार चतुर्थ दिवस 22 अगस्त (रक्षा बंधन) के दिन संस्कृत भाषा के वेद, उपनिषद, ब्राम्हण ग्रंथ, आरण्यक आदि विषयों को आधार बनाकर विद्वानों के विचार आमंत्रित कर संगोष्ठी का आयोजन एवं सम्मान किया जाए। इस आयोजन में छात्रों को भी शामिल करें। संगोष्ठि विषय शालेय शिक्षा में संस्कृत भाषा का विकास, संस्कृत में विज्ञान रखा जाए। रक्षा बंधन के दिन संस्कृत दिवस मनाया जाता है। अवकाश के कारण यह कार्यक्रम सुविधा से आयोजित किया जाए। पंचम दिवस 23 अगस्त को संस्कृत के सेवानिवृत्त शिक्षक, छात्र, संस्कृत शिक्षकों का सम्मान किया जाए। 

 

 

संस्कृत भाषा का अध्ययन जरूरी है या नहीं है, विषय पर परिचर्चा (वाद-विवाद) का आयोजन किया जाए। षष्ठम दिवस 24 अगस्त को संकुल स्तर पर आयोजन संस्कृत के विभूतियों कालिदास, पाणिनी, महर्षि वेदव्यास, वाल्मीकि और अन्य संस्कृत विद्वानों की कृतियों पर चर्चा एवं हिन्दी की छोटी-छोटी कहानियों का संस्कृत में अनुवाद करते हुए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। सप्तम दिवस 25 अगस्त को विद्यालय स्तर पर पूर्व सम्पादित गतिविधियों का संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण, ग्राम एवं कसबे के प्रमुख एवं जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय संस्कृत के विद्वान को मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि एवं अध्यक्ष के रूप में आमंत्रित कर संस्कृत सप्ताह समापन समारोह का आयोजन किया जाए। इस दिन संक्षिप्त रैली भी निकाली जा सकती है, जिसमें संभावित नारे - जयतु जयतु संस्कृत भाषा, वदतु वदतु संस्कृत भाषा, मधुराभाषा संस्कृत भाषा, संस्कृतरक्षा संस्कृतिरक्षा, वदतुसंस्कृतम् पठतु संस्कृतम्, जयतु छत्तीसगढ़म् जयतु भारतम् का उपयोग किया जा सकता है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

de24151e-a271-4120-ac88-615236592830
e475ab12-ef9d-4983-bf8c-ffaa922d0ae7


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
08/May/2024

CG Vyapam : व्यापम ने बदली इन एंट्रेस एग्जाम की तारीखें, अब इस तारीख से शुरू होगी परीक्षा, देखिये पूरी डिटेल....

08/May/2024

CG में पकड़ाया लाखों का अफीम डोडा : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों के अफीम डोडा के साथ आरोपी गिरफ्तार, तस्करी करने का तरीका जान हो जाएंगे हैरान.....

08/May/2024

Most Luxurious Trains Of India :Train नहीं Five Star Hotel कहिए इसे! Gym, Bar, Restaurant सब है इसमें, टॉप क्लास सुविधाएं देख कहेंगे, इसके आगे 5 स्टार होटल भी है फेल...

08/May/2024

CG IAS पोस्टिंग : चिकित्‍सा शिक्षा संचालक और आयुक्‍त का बदला प्रभार, जानें किसे मिली जिम्मेदारी, GAD ने जारी किया आदेश.....

08/May/2024

CG - आस्था पर भारी अंधविश्वास : मन्नत के लिए मंदिर में पढ़े मंत्र, फिर युवक ने किया ये कांड, देख कांप उठे लोग....