School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए अवकाश की घोषणा, दिवाली-महापर्व छठ पर इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल,आदेश जारी…

School Holiday : आज से दीपावली पर्व की शुरुआत हो रही है। दीपावली की शुरुआत के साथ ही स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है। एक से 12वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित किए गए हैं। कुल 10 दिनों तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। ऐसे में 19 नवंबर तक स्कूलों को बंद रखा जाएगा।

जानें राज्यों में कब कहां होंगी छुट्टियां

झारखंड में नवंबर में छात्रों को कुल 7 छुट्टियों का लाभ मिलेगा। इसमें 12 नवंबर को दिवाली,20 नवंबर छठ पूजा, 15 नवंबर बिरसा मुंडा जयंती व 27 नवंबर गुरु नानक जयंती की छुट्टी दी गई है। वही चार रविवार की छुट्टी है,हालांकि 12 नवंबर दिवाली की छुट्टी के दिन ही रविवार पड़ गया है।(School Holiday)

खबरें और भी

 

6sxrgo

छत्तीसगढ़ में दीपावली पर 11 नवंबर से 16 नवंबर तक छुट्टी रहेगी।छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मतदान के चलते 7 नवंबर और 17 नवंबर को सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है।(School Holiday)

 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 17 नवंबर दिन शुक्रवार को सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक सहित तमाम दफ्तर बंद रहेंगे। गृह मंत्रालय ने 17 नवंबर को सार्वजनिक और सामान्य अवकाश का एलान किया है।मध्य प्रदेश में चुनावी दौर जारी है। ऐसे में दीपावली के 6 दिन की छुट्टियां आज से शुरू हो रही है। मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में दिवाली की छुट्टियां शुरू हो चुकी है। इसके लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं। 10 से 15 नवंबर तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया हैं। 6 दिन की छुट्टियां रहने के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है और स्कूलों में मतदान के लिए बूथ बनाए गए हैं। ऐसे में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई चुनाव के बाद ही हो पाएगी। 20 नवंबर से स्कूलों में सुचारू रूप से पढ़ाई शुरू होगी।

 

हरियाणा में  5 नवंबर को रविवार, 11 नवंबर को दूसरा शनिवार, 12 नवंबर को दीपावली/ रविवार, 13 नवंबर को सोमवार विश्वकर्मा डे/गोवर्धन पूजा, 19 नवंबर को रविवार 26 नवंबर को रविवार और 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती के चलते अवकाश रहेगा।

 

उत्तर प्रदेश में 5 नवंबर को रविवार, 12 नवंबर को दीपावली की छुट्टी रहेगी जबकि 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य पर बंद रखा जाएगा 15 नवंबर को भाई दूज , 19 नवंबर को छठ पूजा और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर की पुण्यतिथि पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।इसके अलावा 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर स्कूल बंद रहेंगे।

नवंबर में पड़ने वाली छुट्टियां

    

    •    11 नवंबर 2023 छोटी दिवाली

    •    12 नवंबर 2023 बड़ी दिवाली

    •    13 नवंबर 2023 गोवर्धन पूजा

    •    15 नवंबर 2023 भाई दूज

    •    18 नवंबर 2023 शनिवार

    •    19 नवंबर छठ पूजा

    •    24 नवंबर 2023 गुरुतेज बहादुर शहीद दिवस

    •    25 नवंबर 2023 शनिवार

    •    26 नवंबर रविवार

 

बिहार : दीपावली और महापर्व छठ को लेकर छुट्टियों की घोषणा

बिहार में दीपावली और महापर्व छठ को लेकर छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है 13 नवंबर से 21 नवंबर तक सरकारी सहित निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि कुछ निजी स्कूलों द्वारा आपका स्थिति में बदलाव किया जा सकता है। केंद्रीय विद्यालय में दीपावली की छुट्टी 10 से 13 नवंबर तक घोषित की गई है। 14 नवंबर से एक बार फिर से स्कूलों को खोला जाएगा। 15 नवंबर को भाई दूज के उपलक्ष्य पर स्कूलों को बंद रखा जाएगा जबकि केंद्रीय विद्यालय में छठ पूजा की छुट्टी 18 से 20 नवंबर तक रहेगी।राज्य के निजी स्कूल अब दीपावली और छठ की छुट्टियों के बाद ही 22 नवंबर से कक्षा का संचालन करेंगे। ऐसे में छात्रों को 10 से 12 दिन के अवकाश का लाभ मिलेगा।

 

हालांकि एक से 12वीं तक के छात्रों के लिए जहां छुट्टियों की घोषणा की गई है। वहीं प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। नवनियुक्त अध्यापकों को विद्यालय में योगदान करने के लिए स्कूलों में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। योगदान उन्हीं के समक्ष होना है और योगदान करने के पश्चात प्रधानाध्यापक ही योगदान प्रपत्र जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में समर्पित करेंगे। ऐसे में प्रधान अध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक के 11 से 21 नवंबर तक की सभी प्रकार की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है।

 

तमिलनाडु : तिरूवरूर और कराईकाल के स्कूलों में आज अवकाश
 

तमिलनाडु के कई हिस्से में भारी बारिश का कहर जारी है। क्षेत्र में उत्तर पूर्वी मानसून तेज हो गया है। बड़े पैमाने पर मूसलाधार बारिश सहित बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। साथ ही भूस्खलन के भी सूचना मिली है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा राज्य के 12 जिले में शुक्रवार को भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौजूदा हालात को देखते हुए दो जिलों के स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है।


8f337f36-98f0-45e6-a99b-17408eed396f
f307d086-cddd-4770-9e4e-3e993687f61a

57fc79d2-2c0d-41ba-844b-386395bc4e36


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
01/Dec/2023

Assembly Election 2023: मतगणना की तारीख में हुआ बदलाव,जानिए किस कारण से बदली गयी मतगणना की तिथि…..

01/Dec/2023

CG Crime News : कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, इस वजह से बेक़सूर कर्मी को दी थी दर्दनाक मौत, ऐसे हुआ मामले का खुलासा....

01/Dec/2023

CG दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक ने मौके पर ही तोड़ा दम, गाड़ी के उड़े परखच्चे, खून से सनी सड़क.....

01/Dec/2023

CG- इस मेडिकल काॅलेज के खिलाफ NMC ने की बड़ी कार्रवाई : कारण बताओ नोटिस किया जारी, 15 दिन के अंदर मांगा जवाब...

01/Dec/2023

CG News : बदमाशों ने भगवान के घर डाला डाका, उठा ले गए दानपेटी, मूर्ति में लगे मुकुट को भी तोड़ा, लोगों में आक्रोश, चोरो की तलाश जारी.....