अर्थी पर शव रखने से पहले हुआ चमत्कार: डॉक्टरों ने घोषित कर दिया था मृत... मां बच्चे को पुकारती रही.... उठ जा मेरे बेटे… मत जा मुझे छोड़के…. फिर हुआ ये.... अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच जिंदा हुआ सात साल का मासूम.....


बहादुरगढ़। अस्पताल में मृत घोषित किए गए बच्चे की सांसें दोबारा चलने लगी। शरीर में हरकत देखकर उसे रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद वह स्वस्थ होकर वापस घर लौट आया। आस-पड़ोस के लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है लेकिन बच्चे के जिंदा होने से परिवार समेत सभी लोग बेहद खुश हैं। हरियाणा के बहादुरगढ़ में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कुनाल शर्मा को 26 मई को दिल्ली के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। कुनाल को टायफाइड हुआ था। 

 

अस्पताल ने शव पैक करके पिता हितेश और मां जानवी को सौंप दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और वे शव को घर वापस ले आए। अपने जिगर के टुकड़े के चले जाने पर मां जानवी बुरी तरह रो रही थी और अपने बेटे को हिला-हिलाकर वापस आने को कह रही थीं। अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच अचानक बच्चे की सांसें वापस लौट आने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। 25 मई को कुनाल को दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर हालत लगातार बिगड़ती चली गई। 

 

6sxrgo

 

आखिर में उसकी सांस लगभग थम चुकी थी। डाक्टरों ने परिवार को बोला कि कुनाल को वेंटीलेटर पर रखना पड़ेगा, मगर कोई उम्मीद नहीं है। परिवार की भी आंखे भर आई थीं। बच्चे को मृत मानकर परिवार घर ले आया। परिवार के मुखिया ने कहा कि 'हम अस्पताल से घर लौटे ही थे। मेरे पास हितेष का फोन आया कि कुनाल की जिंदगी आधे घंटे की बची है। हम हड़बड़ा गए। फिर आधे घंटे बाद फोन पर हितेष ने कहा कुनाल नहीं रहा। परिवार में चीख पुकार मच गई। देर शाम का वक्त था। 

 

परिवार के मुखिया ने कहा कि हमने बर्फ का इंतजाम करना शुरू किया, क्योंकि रात भर मृत देह को बिना बर्फ कैसे रखते। मुहल्ले के लोग आ गए। मेरे एक रिश्तेदार का फोन आया कि इस वक्त बहादुरगढ़ के राम बाग श्मशान घाट में बच्चे का अंतिम संस्कार (दफनाने की क्रिया) हो सकेगा क्या। अगर वहां नही होगा तो दिल्ली में ही करना पड़ेगा। रात भर घर में रखने से पूरा परिवार और ज्यादा दुखी होगा।' कुनाल को दिल्ली में दफनाने पर विचार हो रहा था, मगर बच्चे की दादी यानी मेरी पत्नी आशा रानी ने कहा कि मुझे अपने पौते का मुंह देखना है। उसे घर ले आओ। लिहाजा हम उसे एंबुलेंस से घर लेकर आ गए। जब एंबुलेंस से कुनाल को मेरे बड़े बेटे की पत्नी अन्नु शर्मा ने उठाया तो उसे कुछ धड़कन महसूस हुई। उसके इतना कहते ही हमने बच्चे को फर्श पर लिटाया और उसको मुंह से सांस देनी शुरू कर दी। मैंने और मेरे दोनों बेटों ने उसको खूब जोर-जोर से सांस दी। इतने में कुनाल के शरीर में हलचल शुरू हो गई। 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

CG - महापौर सफिरा साहू के भाजपा ज्वाईन करने को लेकर राजीव भवन में महिला कॉंग्रेस व महिला पार्षदों ने की प्रेसवार्ता...

29/Mar/2024

CG: इन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा... स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया आदेश.....

29/Mar/2024

CG: पोते ने दादा की तो बेटे ने पिता की कर दी हत्या... रोज-रोज बहू से झगड़ा करने पर और नशे में आए दिन मारपीट करने पर उतारा मौत के घाट....

29/Mar/2024

CG- लेडी डॉन पति के साथ गिरफ्तार: पुलिस पर करवाती थी कुत्तों से हमला... गिरफ्तारी से बचने मासूम बच्चे को बनाती थी ढाल... नाबालिग लड़कों को बनाती थी नशे का शिकार.....

29/Mar/2024

लोहण्डीगुड़ा मण्डल में लोकसभा चुनाव को लेकर शक्ति केंद्र प्रभारी सहयोजक सहसंयोजक की बैठक सम्पन्न हुआ...