सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: वेबसाइट से होती थी बुकिंग.... दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थी लड़कियां.... विदेशी युवती समेत 7 गिरफ्तार.... कई राज्यों तक था नेटवर्क......


देहरादून। किराये के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। उत्तराखंड में देह व्यापार के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ तब हुआ जब पहले होटल में छापा मारा गया और वहां से गिरफ्तार की गई दो युवतियों की निशानदेही पर ए​क किराये के मकान में। गिरोह के कुल 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों में एक विदेशी महिला भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए सभी सात लोगों के खिलाफ राजपुर थाने में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इन आरोपियों के पास से कुछ कैश समेत चार मोबाइल फोन ज़ब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि पूरा धंधा एक वेबसाइट के ज़रिये चलाया जा रहा था। 

 

गिरफ्तार की गई एक महिला ने जैसा पुलिस को बताया, उसके मुताबिक रैकेट में शामिल युवकों का काम यह था कि वो दिल्ली, गाज़ियाबाद जैसे इलाकों में लड़कियों से संपर्क करते थे और वेश्वावृत्ति के लिए देहरादून लाते थे। कीमत होती थी कमाई का आधा हिस्सा। लड़कियों को एक वेबसाइट के ज़रिये बुक किया जाता था। बताया गया कि वेबसाइट पर संपर्क नंबर अपलोड किए जाते थे और ग्राहकों के कॉल या मैसेज आने पर डील फिक्स होती थी और लड़कियों को उनके बताए पतों पर भेजा जाता था।

 

6sxrgo

 

पिछले कई दिनों से पुलिस को इस तरह की जानकारी मिल रही थी कि देह व्यापार का एक रैकेट सक्रिय है। मीडिया में आई एक खबर के मुताबिक यहां से पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया। फिर पुलिस के हाथ एक होटल का सुराग लगा। मुखबिरों की सूचना सही निकली और पुलिस ने एक होटल से एक विदेशी युवती समेत दो युवतियों को पकड़ा। इन्होंने पूछताछ के दौरान जाखण स्थित एक किराये के मकान में वेश्यावृत्ति का धंधा चलाए जाने की खबर दी। इस खबर पर पुलिस ने उस मकान से चार युवकों व एक अन्य महिला को हिरासत में लिया।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

आज मस्तूरी के चिल्हाटी में गरजेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर प्रत्याशी तोखन साहू के लिए मांगेंगे वोट ये नेता भी रहेंगे मौजूद पढ़े पूरी खबर

26/Apr/2024

CG Lok Sabha Elections 2024 : ना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और न ही पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू डाल पाएंगे खुद को वोट, जानिए वजह.....

26/Apr/2024

CGPSC- भर्ती परीक्षा घोटाले में जांच हुई तेज : पीएससी भर्ती मामले में अब CBI की एंट्री, भर्ती प्रक्रिया की होगी जांच, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना......

26/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : कांग्रेस की पूर्व विधायक के बंगले में चली गोली, ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत, प्लाटून कमांडर घायल, इलाके में मचा हड़कंप.....

26/Apr/2024

कार्यालय निरीक्षण — दूसरे दिन कलेक्टर ने किया जिला  सहकारी केंद्रीय बैंक कार्यालय का निरीक्षण...