सेक्स के बदले प्रोफेसर देता था ज्यादा नंबर: अच्छे नंबर का लालच देकर छात्राओं से संबंध बनाता था प्रोफेसर.... चैट हुई वायरल.... हैरतअंगेज खुलासा.... गया जेल......

...

डेस्क। कॉलेज के एक प्रोफेसर द्वारा शर्मनाक और गंदे कामों का हैरतअंगेज खुलासा हुआ है। यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को अपनी ही छात्राओं से संबंध बनाने के आरोप में जेल भेजा गया है। आरोप है कि प्रोफेसर एग्जाम में अच्छे नंबर देने के बदले में लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। मामला मोरक्को की हसन यूनिवर्सिटी का है। यहां इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट का एक प्रोफेसर काफी लंबे समय से छात्राओं के साथ ऐसा कर रहा था। वह उन्हें अच्छे नंबरों का झांसा देते था और बदले में उनसे संबंध बनाता था। उसने ऐसा कई छात्राओं के साथ किया। यूनविर्सिटी की एक छात्रा ने इस प्रोफेसर की छात्राओं के साथ हुई चैट को लीक कर दिया। सोशल मीडिया पर इन चैट्स के लीक होने के बाद हड़कंप मच गया। मामले का पता चलते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज कराया।

मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इन सबके बीच जब शहर में यह बात फैली तो लोग भी कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सड़कों पर उतर गए। अंत में अदालत ने इस प्रोफेसर को अभद्र व्यवहार, यौन उत्पीड़न और हिंसा का दोषी मानते हुए इसे जेल भेज दिया। प्रोफेसर उन लड़कियों को ज्यादा अंक देता था, जो कि उसके साथ सेक्स के लिए राजी हो जाती थीं। आरोपी प्रोफेसर को कोर्ट ने दो साल की जेल सुनाई है। मामले में 4 अन्य प्रोफेसरों को कोर्ट में पेश होना बाकी है। मामले का खुलसा तब हुआ जब एक छात्रा व प्रोफेसर के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया में लीक हो गई। इस मामले में 5 प्राध्यापकों के नाम उजागर हुए हैं। मोरक्को की हसन यूनिवर्सिटी में हुए हाईप्रोफाइल केस का यह प्रथम मामला है। 

 

6sxrgo

पिछले साल सितंबर में छात्रा और प्रोफेसर के बीच एक चैट सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी। यूनिवर्सिटी के ही एक छात्र ने चैट को सार्वजनिक कर दिया था। धीरे-धीरे यह मामला फैल गया और लीक चैट विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंच गई। इसके बाद प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज कर मामला कोर्ट तक पहुंच। खुलासे के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया। लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग को लेकर आंदोलन छेड़ दिया। कुछ अन्य छात्राओं ने भी ज्यादा नंबर के बदले प्राध्यापकों द्वारा सेक्स के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG - 10 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड : 10 अधिकारी-कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने 10 अधिकारी-कर्मचारियों को किया निलंबित…..

25/Apr/2024

RAIPUR NEWS : रिश्वतखोर बाबू पर कलेक्टर पर कलेक्टर ने की बड़ी कार्यवाई

25/Apr/2024

CG - हनुमान जन्मोत्सव और बजरंगदल बलोपासना दिवस के उपलक्ष्य में बजरंगियों ने वानरों को कराया फलाहार भोज, विश्व हिंदू परिषद् के मातृशक्तियों ने करवाया सुंदरकांड और महाभंडारा...

25/Apr/2024

CG - हर संभव फाऊंडेशन के द्वारा दक्षिण मुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर में शरबत वितरण एवं घट स्थापना प्याऊ घर प्यास भक्त जनों को ठंडा शुद्ध जल प्रदान करने हेतु 5घड़े 5स्टैंड एवं सकोरे का दान किया गया...

25/Apr/2024

CG - रेल्वे स्टेशन, यह रेल नरेन्द्र मोदी सरकार की विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है, जो रेल नहीं चला पाये वे देश को 10 साल तक कैसे चलाये है उसका अनुमान लगाया जा सकता है...