बिग बॉस विनर का निधन : सवा 4 घंटे चला सिद्धार्थ का पोस्टमॉर्टम, सुबह मिलेगी डेड बॉडी….गर्लफ्रेंड शहनाज गिल बीमार…. मौत की खबर के बाद से है बेसुध….गर्लफ्रेंड शहनाज बोलीं- उसने मेरे हाथों में दम तोड़ा……

 

डेस्क :- बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 40 साल के ही थे। उनके शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन उनका पोस्टमॉर्टम किया गया है। सवा 4 घंटे चले पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी भी की गई। हालांकि, उनकी बॉडी परिवार को सुबह दी जाएगी। इसके बाद सिद्धार्थ का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। शुक्रवार सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

 

6sxrgo

 

 

 

सिद्धार्थ के निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री स्तब्ध है। उन्हें बिग बॉस विनर का खिताब देने वाले सलमान खान ने कहा कि सिद्धार्थ बहुत जल्दी चला गया। सिद्धार्थ के परिवार ने मौत को लेकर किसी तरह की आशंका जाहिर नहीं की है। पुलिस ने सिद्धार्थ की मां, बहन और जीजा का बयान दर्ज कर लिया है।

 

 

 

 

रात में, फिर सुबह सीने में दर्द हुआ, पानी पीते-पीते बेहोश हुए

 

 

 

सिद्धार्थ के परिवार ने पुलिस को बताया कि कल शाम तक वे ठीक थे। रात लगभग 3-4 बजे उन्हें थोड़ी बेचैनी महसूस होने लगी। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की और पीने के लिए ठंडा पानी मांगा। इसके बाद वे सो गए। सुबह फिर से उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की और पानी मांगा। पानी पीते-पीते वह अचानक बेहोश हो गए। डॉक्टर की सलाह पर उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया। वहां भर्ती करने से पहले ही बता दिया गया कि सिद्धार्थ अब नहीं रहे।

 

 

 

सिडनाज की जोड़ी टूटी, गहरे सदमे में हैं गर्लफ्रेंड शहनाज

 

 

सिद्धार्थ इन दिनों शहनाज के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों की जोड़ी सिडनाज के नाम से मशहूर थी। सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज को गहरा सदमा लगा है। शहनाज सिद्धार्थ से शादी करना भी चाहती थीं। ये बात सिद्धार्थ के करीबी दोस्त और बिग बॉस-13 के पार्टिसिपेंट अबु मलिक ने मीडिया को बताईं। जिस वक्त सिद्धार्थ घर में बेसुध थे, उस वक्त भी शहनाज वहां मौजूद थीं। वे अक्सर सिद्धार्थ से मिलने उनके घर जाया करती थीं।

 

 

 

 

मीडिया ने इस संबंध में शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख से बात की। एक रिपोर्ट के मुताबिक, संतोख ने कहा- बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। शहनाज बोल रही थी कि पापा उसने मेरे हाथों में दम तोड़ा है। अब मैं कैसे जियूंगी। मेरे हाथों में वो इस दुनिया को छोड़कर चला गया।

 

 

 

 

शहनाज बिगबॉस-13 में सिद्धार्थ के साथ थीं। शो में दोनों के बीच अफेयर की अफवाहें शुरू हुईं। शोखत्म होने के बाद भी शहनाज ने हमेशा खुलकर इस बात का जिक्र किया कि उन्हें सिद्धार्थ पसंद हैं। हालांकि, सिद्धार्थ ने कभी माना नहीं कि वे शहनाज के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन इससे इनकार भी नहीं किया।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....

25/Apr/2024

उर्स शरीफ - तकिया - हजरत बाबा मुरादशाह व हजरत बाबा मोहब्बत शाह, वली, रह, अलै. का, इस साल सालाना उर्स 20, 21 व 22 मई 2024 को मनाया जाएगा