CG ब्रेकिंग: दफनाए हुए जहरीले सांप को पकड़कर स्टंट दिखा रहा था सनी देओल.... सांप जिंदा निकला.... सनी देओल को डसा तो सांप खा गया.... दांत से सिर काटकर निगल लिया.... फिर जो हुआ.....

रायपुर। मानसून के आते ही गांव से लेकर शहरों तक में सांपों का खतरा मंडराने लगा है। इनमें से सांपों की एक प्रजाति करैत भी है। रायगढ़ में एक युवक सनी देओल जहरीले सांप करैत का सिर काटकर निगल गया। घर में सफाई के दौरान सांप निकला आया था। युवक उसको पकड़कर स्टंट दिखाने लगा। तभी सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने पर युवक भड़क गया और गुस्से में आकर उसका सिर ही काटकर निगल गया। इसके बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ क्षेत्र के ओंगना गांव निवासी सनी देओल राठिया के मकान में बुधवार को साफ-सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान जहरीला सांप करैत निकल आया। सांप देखकर घर वालों ने उसे पीट-पीट कर मारने का प्रयास किया और दफना दिया। कुछ देर बाद सनी देओल पहुंचा तो उसे घर वालों से इसका पता चला। 

 

इस पर उसने दफनाए गए सांप को बाहर निकाल लिया और हाथ में पकड़ कर स्टंट दिखाने लगा। हालांकि सांप मरा नहीं था। ऐसे में उसने स्टंट दिखा रहे सनी देओल को डस लिया। इस पर युवक गुस्से में भड़क गया। उसने सांप का सिर दांत से काटकर अलग किया और निगल गया। इसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी और हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर भागे। फिलहाल युवक का इलाज धर्मजयगढ़ के सिविल अस्पताल में जारी है। 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
24/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेन 14 दिनों तक रहेगी रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट.....

24/Apr/2024

CG Lok Sabha Elections 2024 : आज शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार, छत्तीसगढ़ के इन लोकसभा सीटों पर होगी वोटिंग,नक्सल प्रभावित क्षेत्र में किए गए ये इंतजाम.....

24/Apr/2024

CG - शादी में मचा बवाल : नकली बाल लगाकर दूल्हा पहुंचा शादी रचाने, ऐसे खुली पोल, जमकर हुआ हंगामा, लड़की वालों ने जूते से की खातिरदारी.....

24/Apr/2024

Amit Shah CG Visit : एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, संभालेंगे चुनाव की कमान, यहां करेंगे सभा को संबोधित.....

25/Apr/2024

आज का राशिफल: गुरुवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....