घर से निकले 41 सांप: खुदाई के दौरान घर में मिला सांपों का डेरा.... घर की खुदाई के दौरान निकले 41 सांप.... 41 कोबरा और अंडे देख ग्रामीणों में दहशत.... फिर जो हुआ......


डेस्क। एक घर की खुदाई के दौरान एक नहीं दो नहीं बल्कि 41 सांप निकले। इनमें से करीब 31 सांप कोबरा प्रजाति के बताए जा रहे हैं। यूपी के कुशीनगर जिले में एक घर के अंदर सांपों की झड़ी जब हटाई गई तो यहां दर्जन भर अंडे भी मिले। भारी मात्रा में सांपों को देखकर भयभीत ग्रामीणों ने उनहें मारकर दफन कर दिया। रामकोला क्षेत्र की ग्रामसभा अमडरिया निवासी विजय गुप्ता के घर में शुक्रवार को एक-एक करके 10 कोबरा सांप निकले। इससे घरवाले भय से सिहर उठे। 

 

उन्होंने उसी समय सभी सांपों को मार डाला। सुबह फिर कोबरा प्रजाति का एक सांप निकला तो और सांप होने का संदेह हुआ। ग्रामीणों की मदद से जब घर में खुदाई कराई गई तो वहां का मंजर देखकर लोगों की आंखें फटी रह गईं शरीर में सिहरन दौड़ गई। खुदाई में एक-एक करके 31 कोबरा सांप और निकले। विजय के दरवाजे पर भीड़ जमा हो गई। एक तरफ सांप बाहर निकल रहे थे तो दूसरी तरफ अनहोनी की आशंका से भयभीत लोग उन्हें मारते जा रहे थे। 

 

6sxrgo

 

दोनों दिन मिलाकर कुल 41 सांप और दर्जनभर उनके अंडे मिले। सभी सांपों को मारने के बाद ग्रामीणों ने दफना दिया।  गृहस्वामी विनोद गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को जब 10 कोबरा प्रजाति के सांप निकले, तभी इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई थी। फिर भी कोई मदद के लिए नहीं आया। एक सांप बाहर निकला तो संख्या अधिक होने की आशंका जताते हुए खुदाई कराई। घर से बाहर निकलकर सांप किसी और को भी नुकसान पहुंचा सकते थे। इस वजह से उन्हें मार डाला गया। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....