Soaked Or Raw Walnuts: अखरोट को खाने से पहले भिगोकर रखना जरूरी, जानिए इसके पीछे की 5 वजह...

5 Reasons Why You Should Eat Soaked Walnuts:

 

नया भारत डेस्क : “अखरोट” एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसका सेवन लोग अलग-अलग तरह से करते हैं। किसी की सुबह की शुरुआत ही अखरोट के सेवन के साथ होती है, तो कोई इसे नाश्ते में खाना पसंद करता है। कुछ लोग अखरोट का तेल भी इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों के लिए अखरोट खाने का कोई खास समय नहीं तय नहीं होता है और न ही वो इस पर गौर करते हैं कि वो किस तरह से अखरोट का सेवन कर रहे हैं। (Soaked Or Raw Walnuts)

खबरें और भी

 

6sxrgo

शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद अखरोट आपकी एक गलती से आपके लिए ही नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए अखरोट को खाने का सही समय और तरीका जानना सभी के लिए जरूरी है। ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम जैसे कई तत्व के साथ आने वाला अखरोट भिगोकर खाना बेहद जरूरी है। (Soaked Or Raw Walnuts)

अखरोट को खाने के फायदे क्या है?

  1. दिमाग की सेहत के लिए अच्छा होता है।
  2. कैंसर से बचाव करने में मददगार होता है।
  3. पाचन स्वास्थ के लिए अच्छा होता है।
  4. ब्लड प्रेसर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  5. वजन को सही बनाए रखने में मददगार करता है।
  6. शुक्राणु की जीवन शक्ति को बढ़ाने में भी मददगार होता है।

अखरोट खाने से कौन सी बीमारी दूर होती हैं?

अखरोट में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। आंखों की रोशनी सही रखने में भी मददगार होते हैं। इतना ही नहीं, अखरोट के सेवन से डिप्रेशन, हाई बीपी और डायबिटीज आदि बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है। (Soaked Or Raw Walnuts)

क्यों भिगोकर ही खाना चाहिए अखरोट?

1. दिल की सेहत

अखरोट को भिगोकर खाने से दिल की सेहत अच्छी बनी रहती है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं जो दिल के लिए अच्छे साबित होते हैं। अगर नियमित रूप से भीगे हुए अखरोट खाए जाएं तो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। (Soaked Or Raw Walnuts)

2. एलर्जी से दूर रखने में मददगार

अखरोट को भिगोकर खाने से आप एलर्जी से दूर रह सकते हैं। दरअसल, हर किसी के लिए अखरोट को पचाना आसान नहीं होता है। इसलिए जरूरी है कि अखरोट को भिगोकर खाएं। ऐसे में आप एलर्जिक रिएक्शन से भी बचकर रह सकेंगे।

3. पाचन के लिए अच्छा

अखरोट को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। इसे भिगोकर खाने से कब्ज समेत पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर डाइजेशन सिस्टम को दुरुस्त रखने में मदद करता है। (Soaked Or Raw Walnuts)

4. कड़वाहट करता है कम

अखरोट का स्वाद थोड़ा सा कड़वा होता है। अगर आप अखरोट को भिगोकर खाते हैं तो इससे इसकी कड़वाहट कम हो सकती है। स्वाद में स्वादिष्ट लगने लगते हैं। अगर आपको कड़वाहट वाली चीजें खाना पसंद नहीं है तो आपके लिए ये जरूरी है कि अखरोट को भिगोकर ही खाएं। (Soaked Or Raw Walnuts)

5. शरीर को मिलेगा भरपूर पोषण

अखरोट को भिगोने से इसमें मौजूद एंजाइम अवरोधक और फाइटिक एसिड कम हो जाते हैं और फिर शरीर को भरपूर पोषण मिल सकता है। अखरोट को भिगोकर खाने पर ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम जैसे कई तत्व भरपूर मात्रा में शरीर को मिल सकते हैं। (Soaked Or Raw Walnuts)

अखरोट खाने का सही समय क्या है?

अखरोट खाने का सही समय सुबह का होता है। हालांकि, तरीका ये है कि आपको रात के समय ही अखरोट को भिगोकर रख देना है। पूरी रात अखरोट को भीगे रहने दें और फिर सुबह उठकर इसका खाली पेट सेवन कर लें। (Soaked Or Raw Walnuts)


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
24299b4d-0445-4138-9eb4-e0ca0a459cca
37ed1c36-deb4-4252-a4bf-7b1831b55a06
7009edd1-0e22-452f-991f-1fc6b498025f


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
07/Sep/2024

CG BREAKING: युक्तियुक्‍तकरण और B.ED शिक्षकों के मामले में CM साय से मिला ये आश्‍वासन, इन शिक्षकों को मिली बड़ी राहत....

07/Sep/2024

CG- दादी की बेरहमी से हत्या: अमरीका बाई हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पोते को आजीवन कारावास की सजा….

07/Sep/2024

CG - बीती रात SP ने की बड़ी रेड कार्रवाई: बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के साथ कुख्यात गांव में बोला धावा, ऑपरेशन शंखनाद से तस्करों में मचा हड़कंप, गांव छोड़कर फरार....

07/Sep/2024

CG - शिक्षक पर FIR : राजधानी में शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार, गुरूजी छात्राओं के साथ करते थे ये गंदी हरकत, FIR के बाद हिरासत में शिक्षक.....

07/Sep/2024

CG - थाना प्रभारी समेत 4 सस्पेंड BREAKING : आईजी ने लिया बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड, इस वजह से गिरी गाज, जानिए पूरा मामला…..