ASI सस्पेंड CG ब्रेकिंग: चार्ज लेते ही एक्शन मोड में SP.... थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण.... ASI को किया निलंबित.... ये है गंभीर आरोप.... जानें मामला.....

दुर्ग 5 जुलाई 2021। जिले के नए एसपी प्रशांत अग्रवाल ने थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। विवेचको के अपराध के  डायरियो को तलब कर अवलोकन किया गया। सहायक उपनिरीक्षक करण सोनकर को कमजोर विवेचना एवं कार्य में लापरवाही एवं निम्न स्तर का पाए जाने से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

 

नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत अग्रवाल के द्वारा जिला दुर्ग के शहर एवं देहात के थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें थाना उतई का निरीक्षण किया गया। थाना उतई के मर्ग, शिकायत अपराध, मुलाहिजा  रजिस्टर, अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टर का अवलोकन किया गया। 

 

6sxrgo


 
पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाने का औचक निरीक्षण में थाने का रखरखाव साफ-सफाई दस्तावेज का रखरखाव एवं मामलों की बेहतर जानकारी एवं कार्य अच्छे स्तर का पाये पाए जाने पर थाना प्रभारी उतई नवी मोनिका पांडे को  ₹500 कैश रीवार्ड पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप दिया गया। उन्हें और अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कर्मचारियों से उनके समस्याओं के बारे में जाना और निराकरण के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया।


         
इसी तारतम्य में शहर के थाना सुपेला का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया सुपेला थाना के लंबित शिकायतों को लेकर थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचको के अपराध के  डायरीयो को तलब कर अवलोकन किया गया, जिसमें ए.एस.आई करण सोनकर को कमजोर विवेचना एवं कार्य में लापरवाही एवं निम्न स्तर का पाए जाने से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र दुर्ग संबंध किया गया। 

 

थाना प्रभारी सुपेला को थाने की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना सुपेला के समस्त कर्मचारियों से रूबरू होकर ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं निराकरण हेतु आश्वासन दिया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार उपस्थित थे।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....

25/Apr/2024

उर्स शरीफ - तकिया - हजरत बाबा मुरादशाह व हजरत बाबा मोहब्बत शाह, वली, रह, अलै. का, इस साल सालाना उर्स 20, 21 व 22 मई 2024 को मनाया जाएगा