CG ‘36गढ़.. 36 जिले’ VIDEO बिग न्यूज: क्या छत्तीसगढ़ में बनेंगे 36 जिले?.... स्पीकर महंत का बड़ा बयान.... चुनाव के पहले 36गढ़ में होंगे 36 जिले..... बयान के बाद शुरू हुआ अटकलों का दौर.... देखें VIDEO.....

 

रायपुर 18 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले 4 और जिलों का ऐलान होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने सक्ती में कहा कि चार नए जिले बनने के बाद प्रदेश में अब 32 जिले हो गए हैं। अगले विधानसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ में 36 जिले होंगे। प्रदेश में चार और जिले बनाए जाएंगे। इसको लेकर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को 4 और नए जिले बनाने की सलाह दी है। 


विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि उनके क्षेत्र में नए जिले बने। वे सौभाग्यशाली हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि सक्ती को जिला बनाने की मंशा पहले से ही थी। इसीलिए IAS अफसर को भी वहां पहले ही तैनात कर दिया गया था। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि जिला बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को आर्थिक विकास के अवसर मिलेंगे। जिला बना तो हमारी खुशियां बढ़ीं। जहां लोग चाहेंगे। वहीं मुख्यालय बनेगा।

खबरें और भी

 

6sxrgo

शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि चरणदास महंत पार्टी के वरीष्ठ नेता है। विधानसभा अध्यक्ष हैं। सांसद रह चुके हैं। गृहमंत्री रह चुके हैं। केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ के भूगोल की गहरी जानकारी है। स्वाभाविक रूप से विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चरणदास महंत की चर्चा नेतृत्व से होती रहती है। अगर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने ये बातें कही होगी तो कुछ सोच समझकर कही होगी। इससे ज्यादा मैं उनकी बातों पर प्रतिक्रिया देने का अधिकारी नहीं हूं।

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में चार नए जिले बनाने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के क्षेत्र सक्ती को भी जिला बनाया गया है। इस सौगात के बाद विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ चरणदास महंत एक दिवसीय दौरे पर सक्ती पहुंचे। जहां नगरवासियों ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ महंत का धूमधाम से स्वागत किया। सक्ती के जिला बनाने की घोषणा होने के बाद डॉ महंत का सक्ती प्रथम आगमन था। डॉ महंत नगरवासियों ओर कांग्रेसियों ने जगह जगह फूल मालाओं से लड्डूओं से तोलकर उनका स्वागत किया। व्यापारियों ने धान में तोलकर तो सब्जी विक्रेताओं ने सब्जी में तोलकर डॉ महंत का सक्ती को जिला बनाने पर आभार व्यक्त किया।

देखें वीडियो

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
24/Apr/2024

Earthquake in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती,इस जिलें में महसूस किए गए भूकंप के झटके,घरों से बाहर निकले लोग…

24/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में CBI को मिली हरी झंडी : सरकार ने सीबीआई को इन धाराओं में राज्‍य की सीमा में कार्यवाही करने की दी अनुमति, अधिसूचना जारी....

24/Apr/2024

CG Board Result 2024 : छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित करने माध्यमिक शिक्षा मंडल ने चुनाव आयोग से मांगी इजाजत, इस तारीख को आ सकते हैं नतीजे......

24/Apr/2024

CG Political News : अब इस कांग्रेस ने के खिलाफ कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई, किया छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित....

24/Apr/2024

CG -शराब घोटाला केस : पूर्व IAS अनिल टुटेजा को नहीं मिली राहत, इतने दिनों के लिए बढ़ी ED रिमांड, जानिए पूरा मामला…..