शंकराचार्य कॉलेज के डायरेक्टर के घर चोरी:परिवार के साथ गए थे घूमने, लौटे तो अलमारी से गहने और 10 लाख रुपए गायब, नेपाल के रहने वाले गार्ड और कुक भी लापता,जाँच में जुटी पुलिस….

डेस्क :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों ने शंकराचार्य कॉलेज के डायरेक्टर के बंगले में हाथ साफ कर दिया। अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर 10 लाख रुपए के गहने और 10 लाख नकदी ले गए। वारदात के दौरान डायरेक्टर परिवार के साथ मध्य प्रदेश के मैहर गए थे। 

रात को लौटे तो घर में चोरी की जानकारी मिली। इस दौरान पूछताछ में पता चला कि घर का गार्ड नर बहादुर थापा और कुक जनक थापा लापता है। इसके बाद उन्होंने दोनों पर संदेह जताते हुए मुजगहन थाने में देर रात एफआईआर दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, मुजगहन के प्लेनट सिटी निवासी निशांत त्रिपाठी सेज बहार स्थित शंकराचार्य कॉलेज के डायरेक्टर हैं। वह मंगलवार सुबह करीब 9 बजे परिवार के साथ मध्य प्रदेश के मैहर दर्शन के लिए गए थे। वहां से रात करीब 8.30 बजे लौटे। अपने बेडरूम में गए तो देखा कि अलमारी का लॉक टूटा हुआ है। उसमें रखे 10 लाख रुपए और सोने के 2 कंगन सेट, गले के 3 हार सेट, 10 साल पुराने पूजा के सोने के सिक्के, चांदी के गहने, चांदी की थाली गायब थी।

 

6sxrgo

जब डायरेक्टर ने घर में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को बुलाया तो पता चला कि कुक जनक थापा और गार्ड नर बहादुर थापा दोनों नहीं थे। उन्होंने दोनों के नंबरों पर कॉल लगाया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ थे। उन्होंने कर्मचारियों से गार्ड और कुक के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि दोनों दोपहर करीब 2:30 बजे अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद से नहीं लौटे हैं। जिस पर संदेह जताते हुए डायरेक्टर ने मामला दर्ज कराया है।

दोनों नेपाल के रहने वाले, 3 साल से कर रहे थे काम

पुलिस जांच में अभी तक पता चला है कि आरोपी कुक जनक थापा और गार्ड नर बहादुर थापा नेपाल के रहने वाले थे। वह यहां कई सालों से अलग-अलग लोगों के घर काम कर रहे थे। इस बीच किसी परिचित की सहायता से उन्हें करीब 3 साल पहले डायरेक्टर निशांत त्रिपाठी के बंगले पर रखा गया था। फिलहाल पुलिस दोनों को काम पर रखवाने वाले से पूछताछ कर रही है। वही नेपाल बार्डर पर भी दोनों को लेकर अलर्ट कर दिया गया है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
24/Apr/2024

CG Naxalite ब्रेकिंग : नक्सली कैंप पर पुलिस का धावा, नक्सली कैंप को किया ध्वस्त, बम बनाने का सामान सहित विस्फोटक बरामद.....

24/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेन 14 दिनों तक रहेगी रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट.....

24/Apr/2024

CG Lok Sabha Elections 2024 : आज शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार, छत्तीसगढ़ के इन लोकसभा सीटों पर होगी वोटिंग,नक्सल प्रभावित क्षेत्र में किए गए ये इंतजाम.....

24/Apr/2024

CG - शादी में मचा बवाल : नकली बाल लगाकर दूल्हा पहुंचा शादी रचाने, ऐसे खुली पोल, जमकर हुआ हंगामा, लड़की वालों ने जूते से की खातिरदारी.....

24/Apr/2024

Amit Shah CG Visit : एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, संभालेंगे चुनाव की कमान, यहां करेंगे सभा को संबोधित.....