CG - सब इंस्पेक्टर पर रेप का आरोप : वर्दी का रौब दिखाकर 16 साल तक रेप , पीड़िता बोली , डरा धमकाकर जबरदस्ती बना रहा था शारीरिक संबंध , फिर वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल…FIR दर्ज…….

 

 

बिलासपुर 30 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ के अंबागढ़ चौकी की में पदस्थ एसआई अजयकांत तिवारी पर बिलासपुर की रहने वाली एक महिला ने रेप का आरोप दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर रतनपुर थाने में आरोपी एसआई के खिलाफ 342, 294, 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

 

जानकारी के मुताबिक घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। 34 वर्षीय पीड़िता भी रतनपुर क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़ित महिला ने रायपुर के महिला थाने में आरोपी एसआई के खिलाफ रेप और धमकी का आरोप दर्ज कराया था, चुकीं घटना स्थल रतनपुर होने के कारण महिला थाना में जीरो पर FIR दर्ज कर मामले को रतनपुर थाना ट्रांसफर कर किया गया था।

 

 

रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत की है। महिला ने बताया कि 16 साल पहले 2004 में वह रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी । इस दौरान उसकी पहचान अजयकांत तिवारी से हुई । पहचान के कुछ दिन बाद अजय ने युवती को प्रपोज कर दिया।

 

 

 

प्यार के झांसे में आई युवती के साथ अजय ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद युवक आरक्षक बन गया। बाद में उसका चयन सब इंस्पेक्टर के पद पर भी हो गया। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले युवक की शादी हो गई। वहीं, पीड़िता की भी दूसरी जगह शादी हो गई।

 

 

 

इसक बाद भी वह वर्दी का रौब दिखाकर और पुराने फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर संबंध बनाता रहा। बार - बार की धमकियों से परेशान होकर महिला ने अब पूरे मामले में पुलिस से शिकायत की है। इस पर पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ बलात्कार समेत अन्य धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

 

 

 

आरोपी अभी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पदस्थ है। विभागीय अधिकारी मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।इस बात से परेशान पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रतनपुर थाना में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है।

 

 

 

बताया जा रहा हैं कि, आरोपी ने पीड़िता के साथ रतनपुर, बिलासपुर और रायपुर में दुष्कर्म किया था। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

 

बता दें कुछ दिन पहले ही एसआई अजयकांत तिवारी पर रायपुर के आमानाका थाने में पीड़िता ने छड़खानी व धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत पर थाने में 354, 509 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। साथ ही इस शिकायत के बाद राजनांदगांव एसपी ने एसआई को लाइन अटैच भी कर दिया था।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

CG- 2 कांस्टेबल सस्पेंड: जवानों को चकमा देकर कैदी फरार,लापरवाह पुलिस पुलिसकर्मी पर SSP का एक्शन...2 पुलिसकर्मियों को किया गया निलंबित...

29/Mar/2024

CG NAXALITE NEWS : चुनाव ने पहले नक्सलियों ने मचाया उत्पाद, ग्रामीण की हत्या, दहशत का माहौल

29/Mar/2024

CG - रेत माफियाओं पर सख्त हुई सरकार,रेत माफियाओं के ठिकानों पर छापा,खनिज विभाग ने बड़े पैमाने में ट्रैक्टर सहित अवैध रेत को किया जब्त.....

29/Mar/2024

CG Politics : क्या कट सकती है कांग्रेस के इस लोकसभा के प्रत्याशी की टिकट?...अनशन पर बैठे कांग्रेसी नेता को मिला ये बड़ा आश्वासन.....

29/Mar/2024

PPF Interest Rates: PPF और सुकन्‍या समृद्ध‍ि योजना पर आया बड़ा अपडेट...