*प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान की बैठक जिले में हुई संपन्न...*


संदीप दुबे 


 सूरजपुर  -  आज नगर के मेन रोड राम मंदिर के पास इस अभियान की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरके शुक्ला जी ने कहा कि देश में 2024 में माननीय नरेंद्र मोदी जी की फिर से सरकार बनानी बहुत जरूरी है इस दिशा में प्रधानमंत्री जी की जनकल्याणकारी योजनाएं जो सभी वर्गों के लिए चलाई जा रही है उसका प्रचार और प्रसार हम सबको मिलकर करना है पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करना है उन्होंने मुक्त कंठ से इस अभियान से जुड़े सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी अपने गांव गांव में जन-जन को कोंग्रेस सरकार की विफलता बताते हुए प्रधानमंत्री जी की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इस अभियान के प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकृपाल साहू जी ने बताया इस अभियान के राष्ट्रीय संरक्षक माननीय डॉ रमन सिंह जी एवं राष्ट्रीय महासचिव मा. सच्चिदानंद उपासने जी हैं जिनके मार्गदर्शन में अभियान चल रहा है हम सभी को गर्व है  इस समय देश का नेतृत्व यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं और हम सबको इस अभियान में काम करने का अवसर मिल रहा है माननीय मोदी जी ने गांव गरीब किसान मजदूर महिलाओं युवाओं बच्चे बच्चियों के कल्याण के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं जनहित में चला रहे हैं माननीय मोदी जी ने इतिहास के बिगड़ी बातों को बनाया धारा 370 को हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया आज कश्मीर की सुनहरी वादियों में लोकतंत्र खुली हवा में सांस ले रहा है 500 वर्ष पुराने राम जन्मभूमि विवाद को सुलझाया आज राम जन्मभूमि पर भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है माताओं बहनों के सम्मान की रक्षा के लिए शौचालय बनवाया आज भारत में 62 करोड़ लोगों को फ्री वैक्सीन लगवा कर लोगों के जानमाल की सुरक्षा किया ट्रिपल तलाक कानून बनाकर मुस्लिम बहनों के स्वाभिमान की रक्षा किया कांग्रेश तो भ्रष्टाचार की जननी है आज छत्तीसगढ़ में विकास कार्य ठप पड़े हैं सरकार घर-घर शराब पहुंचा रही है कांग्रेस ने जो वादा किया उससे मुकर गई है आने वाले 2023 और 2024 के चुनाव में छत्तीसगढ़ एवं देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में इस अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले के अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने बताया कि अभी सभी मोर्चा एवं मंडल की टीम जल्द से जल्द बना ली जाएगी एवं इस अभियान को गति दी जाएगी माननीय प्रधानमंत्री जी की लगभग 203 योजनाओं को सभी कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता गांव गांव जाकर जनता को बताएंगे एवं अधिकारी एवं जनता के बीच सेतु का काम करेंगे जिससे आम जनता को इसका लाभ मिलेगा बैठक को इस अभियान के विधानसभा अध्यक्ष बनारसी लाल जयसवाल वीरेंद्र जायसवाल जिले के उपाध्यक्ष विजय तिवारी रमाशंकर यादव श्रीमती किरण केराम दुर्गा शंकर जायसवाल जिले के मंत्री खुलासा यादव कार्यसमिति सदस्य हुबलाल सिंह श्रीमती शांति सिंह सभी मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती सुमन विजय प्रताप सिंह महिला मोर्चा दीप नारायण सिंह अजजा मोर्चा राजेश यादव पिछड़ा वर्ग मोर्चा जियाउल हक अल्पसंख्यक मोर्चा बिरजा राम साहू किसान मोर्चा  अभिषेक गुप्ता युवा मोर्चा सभी ने आह्वान किया कि हम सबको मिलकर देश हित मे माननीय मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए अभी से जुट जाना है और कांग्रेसियों के गलत मंसूबों को उखाड़ फेंकना है  कार्यक्रम का सफल संचालन इस अभियान के जिला महामंत्री जगदीश गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन विजय रजवाड़े ने किया! बैठक में प्रमुख रूप से लालबहादुर तिवारी, गजानंद गोयल ,देवी शरण जायसवाल, राम रतन सिंह, गोपाल शरण सिंह देव, जिले के मंत्री हरि नारायण साहू रमेश कुमार साहू ,राजेंद्र पाठक सुशील साहू,भैयाथान मंडल अध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह अशोक साहू ,नरेश जयसवाल वेद प्रकाश सिंह, विष्णु समझदार ,उमेश साहू, राम प्रकाश विश्वकर्मा, सुंदर साहू ,दुष्यंत तिवारी ,कृष्ण दत्त तिवारी, राम शिरोमणि साहू, श्यामल समझदार सुखसागर राजवाड़े ,गोपाल सिंह पैकरा ,नीलम चौबे, फिरोज खान, गुलाब दत्त बैरागी गिरवर राजवाड़े गौतम चौधरी, देव पाल सिंह पैकरा ,रणजीत सिंह ,महेंद्र प्रसाद राजवाड़े विष्णु राजवाड़े ,दुर्गा प्रसाद गुप्ता ,धनंजय सिंह बैगा,प्रेमसाय देवांगन ,अयोध्या प्रसाद सहित काफी संख्या में इस अभियान के कार्यकर्ता मौजूद थे

खबरें और भी

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....

25/Apr/2024

उर्स शरीफ - तकिया - हजरत बाबा मुरादशाह व हजरत बाबा मोहब्बत शाह, वली, रह, अलै. का, इस साल सालाना उर्स 20, 21 व 22 मई 2024 को मनाया जाएगा

25/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह…..

25/Apr/2024

CG Politics : राज्यसभा सांसद के तौर पर राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने ली शपथ, आदिवासियों को लेकर कही ये बड़ी बात....