*सूरजपुर भाजयुमो ने किया भटगांव विधायक निवास का घेराव , जमकर किया नारेबाजी व प्रदर्शन...*

भैयाथान संदीप दुबे - भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजयुमो सूरजपुर जिलाध्यक्ष रविंद्र भारती के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के ढाई साल पूरे होने पर हिसाब मांगने भटगांव विधानसभा अंतर्गत 6 मंडल के सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता भटगांव विधानसभा विधायक एवं संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के बतरा निवास पर पहुचे। वहाँ कार्यकर्ताओ के द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। यह बता दे कि पुलिस के द्वारा विधायक निवास को बेरिकेटिंग किया गया था, कार्यकर्ताओ ने जब आगे जाना चाहा तो पुलिस ने रोकी, जिससे पुलिस के साथ जमकर झूमा-झपटी हुई। अंतः कार्यकर्ता सड़क पर बैठ नारेबाजी कर वहाँ उपस्थित नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। इस दौरान पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रही और जब कार्यकर्ता विधायक निवास से वापस चले गए तब कहीं जाकर पुलिस बल ने राहत की सांस ली।


इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती ने कहा कि प्रदेश सरकार के असफलताओं, विफलताओं और वादाख़िलाफियों के कीर्तिमान के साथ ढाई वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, इन ढाई वर्षों में प्रदेश सरकार ने वादाखिलाफी करने और छत्तीसगढ़ के प्रत्येक वर्ग के साथ धोखा करने के अलावा कुछ नहीं किया हैं, बेरोजगारी भत्ता, रोजगार, शराबबंदी, आवास, बाड़ी, पट्टा, बिजली बिल, संपत्ति कर, फ़ूड पार्क, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सुरक्षा, बुजुर्गों को पेंशन जैसे सभी वादों को पूरा करने में प्रदेश सरकार विफल साबित हुई हैं। भाजयुमो प्रदेश सरकार से ढाई साल का हिसाब मांगेगा और जवाब देना होगा।


इस मौके पर उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष व भटगांव मंडल प्रभारी अनूप सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य लोकेश पैकरा, भटगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े, भाजयुमो महामंत्री सावन गोयल,भाजयुमो उपाध्यक्ष आशीष सिंह,  मंत्री सन्तलाल, सिद्धार्थ सहित सचिन तायल, राजेंद्र कुमार सिंह, राजेंद्र तिवारी, मोहित राजवाड़े, ज्ञान दुबे, दीपेंद्र, विराट प्रताप सिंह,  नीरज गुर्जर, भाजयुमो भटगांव अध्यक्ष राजू जायसवाल, भैयाथान युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह, संदीप दुबे, सौरभ साहू , नितिन तिवारी, अखंड प्रताप सिंह,  पवन, अभिषेक, जीतू मानिकपुरी, शांतनु सिंह, हरिनंदन, अनूप जायसवाल, सुजीत कुमार, हेंमत सिंह, मोनू सिंह, कृष्णा, गोलू, रंजीत, चंदन, दशरथ, अभय जायसवाल, शिव कुमार, मनीष यादव, बृज पैकरा, भोले, ओमप्रकाश, रोहित जायसवाल, संजय देवांगन, प्रिंस जायसवाल, अजय चौधरी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

CG:संभागायुक्त दुर्ग सत्यनारायण राठौर ने आज देर रात्रि ज़िला मुख्यालय स्थित मंडी परिसर पहुँच कर मतगणना की तैयारियों का जायज़ा लिया.. इस दौरान बेमेतरा कलेक्टर, एसपी रहे उपस्थित

19/Apr/2024

Maruti Suzuki Arena: मारुति सुजुकी एरिना की कारों पर ईयर एंड ऑफर्स में हजारों रुपये की छूट, वैगन से लेकर डिजायर तक पर लाभ...

19/Apr/2024

CG Train Cancelled : बढ़ती गर्मी में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये 27 ट्रेनें कैंसिल, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट.....

19/Apr/2024

Salary Increment : कर्मचारियों के लिए Good News मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ, जल्द खाते में आएगी मोटी राशि….

19/Apr/2024

Bride Groom Video: दूल्हा करता रह गया बुलेट की जिद, बारात के सामने ही दुल्हन कोई और लेकर हुआ फरार- देखें वीडियो...