CG हत्या ब्रेकिंग: बुजुर्ग की हत्या: पड़ोसी पसंद नहीं था तो ​​​​​​​निगरानी बदमाश ने सोए हुए अधेड़ को पीट-पीट कर मार डाला.... एक दिन बाद गिरफ्तार हुआ हत्यारा.....

गरियाबंद। मामूली विवाद के चलते निगरानी बदमाश ने बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी। निगरानी बदमाश फागु गांडा ने बुजुर्ग व्यक्ति का डंडे से मार मार कर हत्या कर दिया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मृत्यु हुआ। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार था। घेराबंदी कर ग्राम गंजईपूरी से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त डंडे को जप्त कर लिया गया है।  गरियाबंद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की। मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र के ग्राम सोहागपुर का है।

 

 

 

6sxrgo

नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बदमाश अपने पड़ोसी को पसंद नहीं करता था। इसके चलते अक्सर उसका विवाद भी होता था। इसी के चलते उसने अधेड़ पर लाठियों से वार कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते थाना गरियाबंद के निगरानी बदमाश फागु गांडा ने हत्या करने के लिए डंडे से पिट पिट कर अपने पड़ोसी बुजुर्ग को अधमरा कर दिया। जिसका जिला अस्पताल गरियाबंद में उपचार दौरान मृत्यु हो गया। आरोपी फागुराम गांडा ने घर अंदर जबरदस्ती घुस कर माँ बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से प्राणघातक हमला कर सिर एवं बदन के अन्य जगहों पर गंभीर चोटें पहुंचाया था। जिसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार दौरान रामलाल लोहार पिता लक्षण लोहार उम्र 55 साल निवासी सोहागपुर का निधन हो गया। 

 

 

सिटी कोतवाली गरियाबंद में अपराध क्रमांक 159/2021 धारा 452, 294,323,506B, 302 भादवि कायम किया गया। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर ने आरोपी को ग्राम गंजईपुई में छुपे होने की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी फागुराम गांडा पिता स्व० मंगतूराम गांडा उम्र 43 साल निवासी ग्राम मालगांव वर्तमान निवासी ग्राम सोहागपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म कबूल कर घटना में प्रयुक्त डंडा तथा खून लगे कपड़ों को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी को दिनाँक 02.06.2021 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

 

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG High court ब्रेकिंग : ये होंगे छत्तीसगढ़ के स्थायी जज, जस्टिस सचिन सिंह राजपूत और राधाकिशन अग्रवाल को इतने साल एडिशनल जज के रूप में कार्य करने के निर्देश......

25/Apr/2024

लोकसभा निर्वाचन 2024:मतदान कराने मतदान दल मतदान केन्द्रों के लिए हुए रवाना...मतदान 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

25/Apr/2024

RAIPUR NEWS : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले को मिली मतदाता पर्ची

25/Apr/2024

CG - पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें : निलंबित आरक्षक ने पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाए ये गंभीर आरोप, कहा - मुझे और मेरे परिवार को......

25/Apr/2024

CG NEWS : निजात कार्यक्रम के तहत आरंग पुलिस की नशीले टैबलेट के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही