बड़ी खबर : पहली बार भारत और तालिबान के बीच हुई बातचीत, दोहा में राजदूत से मिले तालिबानी नेता, जाने क्या हुई बात……….

 

डेस्क :- अफगानिस्तान में कब्जे का बाद पहली बार भारत और तालिबानी नेता के बीच औपचारिक मुलाकात हुई है। कतर के दोहा में भारत के राजदूत और तालिबानी नेता के बीच बातचीत हुई। भारत ने इस चर्चा में भी आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अफगानिस्तान की ज़मीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं होना चाहिए।

 

 

6sxrgo

 

 

कतर में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

 

तालिबानी नेता के साथ भारतीय राजदूत की यह बैठक भारत के दूतावास में हुई। विदेश मंत्रालय के मुताबिक बातचीत की यह पहले तालिबान ने की थी। मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया, ‘चर्चा का केंद्र बिंदु अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी और सुरक्षा था। इसके अलावा अफगानिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यों को निकालने और सुरक्षा पर भी बातचीत हुई।’

 

 

 

अब्बास ने कहा था, हमारी विदेश नीति दुनियाभर के देशों से अच्छे संबंध बनाना है। नाटो देशों के साथ भी रिश्ते अच्छे रखा है। यही बात भारत पर भी लागू होती है। हम चाहते हैं कि भारत के साथ आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्ते पहले की ही तरह जारी रहें। अब्बास ने कहा था कि भारत से किसी तरह का ‘दुश्मनी’ निकालने के लिए वह पाकिस्तान को अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल नहीं करने देंगे।

 

 

”पाक में लंबे समय तक नहीं रह सकते अमेरिकी सैनिक”

 

 

ऐसे में बहुत सारे सैनिक इस समय अफगानिस्तान से निकलकर पाकिस्तान चले गए हैं। पाकिस्तान ने मंगलवार को अफगानिस्तान से आने वाले अमेरिकी बलों को इस्लामाबाद में लंबे समय तक मौजूद रहने की अनुमति देने की संभावना से इनकार कर दिया और कहा कि वे देश में सीमित अवधि तक ही रहेगें।

 

 

गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी बलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद यह प्रतिक्रिया दी है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद पाकिस्तान में अमेरिकी बलों की दीर्घकालिक मौजूदगी की संभावना को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं हैं। मंत्री ने ‘डॉन’ समाचार पत्र से कहा कि अफगानिस्तान से निकासी के बाद विदेशी पाकिस्तान आए हैं, उनका प्रवास सीमित अवधि के लिए होगा और उन्हें 21 से 30 दिनों तक का ट्रांजिट वीजा जारी किया गया है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....