CG शिक्षक की मौतः स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा.... शिक्षक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर.... सड़क हादसे में शिक्षक की मौत.... नई बाइक से स्कूल जा रहे थे पढ़ाने......

बालोद। स्कूल में पढ़ाने जा रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अर्जुंदा के समीप ग्राम बोरगहन के रहने वाले खेमेन्द्र उर्फ भोला ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे ग्राम नवागांव डूंडेरा में प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे। घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र की है। हादसा स्कूल जाने के दौरान हुआ। अपने घर से नई बाइक सुपर स्प्लेंडर में स्कूल जाने के लिए निकले थे। परसतराई के पास पीछे से आ रही मोटर सायकल ने जोरदार टक्कर मार दी। परस तराई के मुख्य चौक में मोड़ पर टक्कर के बाद उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे व्यवसायिक परिसर के सामने गिर पड़े। 

 

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शिक्षक ने हेलमेट भी नही पहना था। सिर पर गंभीर चोंट आई थी काफी खून बह गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण जुटे। ग्राम सरपंच भी पहुंचे। इस घटना पर शिक्षक साथियों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। लगभग 35 वर्ष खेमेन्द्र को लोग गांव में भोलाराम से ही जानते थे। जब हादसे की खबर मिली तो लोग स्तब्ध रह गए। 

 

 

वही शाला परिवार ने भी इस पर शोक जताया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिक्षक की मौत की सूचना के बाद मौके पर अर्जुन्दा थाना पुलिस पहुंची और इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। बता दें आज सुबह साढ़े आठ बजे शिक्षक खेमेंद्र अपनी मोटर सायकल से नवागांव प्राथमिक शाला डुण्डेरा के लिए निकले थे। खेमेंद्र कुमार ठाकुर बोरगहन के रहने वाले थे। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

CG -3 शिक्षक सस्पेंड BREAKING : 3 शिक्षकों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिक्षकों को किया निलंबित, आदेश जारी.....

23/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व कांग्रेस विधायक ने अपने समर्थकों के साथ थामा बीजेपी का दामन.....

23/Apr/2024

Hanuman Jayanti : छत्तीसगढ़ में यहां बन रहा मध्य भारत का सबसे बड़ा हनुमान मंदिर! इतने साल पुराने मंदिर को दिया जा रहा भव्य रुप, दर्शन मात्र से होते संकट दूर.....

23/Apr/2024

श्री सिद्धेश्वर बालाजी को हीरे मोती से जड़ित चोला करवाया धारण

23/Apr/2024

Airtel Best Recharge Plan : Airtel लेकर आया है तगड़ा ऑफर! एक रिचार्ज और सालभर की छुट्टी, मिलेगा भरपूर डेटा और OTT का एक्सेस, यहाँ देखें पूरी प्लान डिटेल...