CG: प्रधान पाठक के साथ गाली गलौज करने वाला शिक्षक निलंबित, बनाता था ये दबाव, आदेश जारी

Teacher suspended

बिलासपुर। प्रधान पाठक के साथ गाली गलौज करने वाला शिक्षक एलबी को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक गायब रहकर उपस्थिति पंजी में दस्तखत करने दबाव बनाता था।तहसीलदार तखतपुर की रिपोर्ट पर संयुक्त संचालक शिक्षा ने निलंबन आदेश जारी किया है। मामला तखतपुर ब्लॉक के मिडिल स्कूल निगारबंद का है। निलंबित किए गए शिक्षक का नाम भोलादेव ध्रुव है।     

संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने 17 सितंबर को अवगत कराया कि तहसीलदार तखतपुर के द्वारा 13 सितंबर 2024 को शा.पू.मा.शाला निगारबंद वि.ख. तखतपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया कि भोलादेव ध्रुव शिक्षक एल.बी.12 सितंबर से बिना सूचना के संस्था से अनुपस्थित है।

 

6sxrgo

संस्था के प्रधान पाठक ने तहसीलदार तखतपुर को जानकारी दी कि भोलादेव ध्रुव दो-तीन दिन में संस्था आते हैं और बेक डेट पर हस्ताक्षर कर देते हैं। प्रधान पाठक निगारबंद के मना करने, अवकाश दर्ज करने या प्रश्नवाचक चिन्ह लगाने पर भोलादेव ध्रुव अभद्रतापूर्वक व्यवहार करते हैं। भोलादेव ध्रुव 18 जुलाई 2023 से 25 जुलाई 2023 तक विद्यालय में अनुपस्थित रहे। प्रधान पाठक के द्वारा अवकाश दर्ज किये जाने पर दिनांक 26 जुलाई 2023 को भोलादेव ध्रुव के द्वारा प्रधान पाठक के साथ गाली-गलौच कर मारपीट की गई।

भोलादेव ध्रुव पूर्व में भी दिनांक 24 जुलाई 2016 से 10 अगस्त 2016 तक विद्यालय में अनुपस्थित रहे हैं और इनका उक्त दिवसों का अवैतनिक भी किया गया है। भोलादेव ध्रुव का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत होने के कारण गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।

छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम-9 के तहत भोलादेव ध्रुव, शिक्षक एल.बी. शा.प्रा.शाला निगास्वंद वि.ख. तखतपुर जिला-विलासपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता हैं तथा इनका मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तखतपुर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में भोलादेव ध्रुव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
6a67a52f-42ce-4ad5-81b6-79efdcd90ff6
8345f6a1-fc10-454a-a5a7-ed716fe2e695
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Sep/2024

CG भर्ती BIG NEWS: इस विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती, मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिली अनुमति....

19/Sep/2024

CG नायब तहसीलदार और अतिरिक्त तहसीलदार सस्पेंड BREAKING : कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, नायब तहसीलदार और अतिरिक्त तहसीलदार होंगे निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जानिए क्या है मामला.....

19/Sep/2024

CG बंद BREAKING: कांग्रेस ने इस तारीख को छत्तीसगढ़ बंद का किया आह्वान, जानें वजह....

19/Sep/2024

CG Cement Price: उद्योग मंत्री की सीमेंट उद्योगपतियों को दो टूक, सीमेंट दर न बढ़ाएं....

19/Sep/2024

CG ब्रेकिंग: राशन कार्ड को लेकर जरूरी खबर, खाद्य मंत्री ने कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश....