Asia Cup 2023: एशिया कप के फाइनल में पहुँची टीम इंडिया, श्रीलंका को 41 रन से हराकर बनाई फाइनल में अपनी जगह......

न्यूज़ डेस्क : भारत ने मंगलवार  को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका को 41 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत सुपर 4 में पाकिस्तान को 228 रन और श्रीलंका को 41 रन से हराकर 10वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचा है। 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 213 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 41.3 ओवर में 172 रन ही बना सकी। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 43 रन रेक चार विकेट लिये। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे ने नाबाद 42 जबकि धनंजय डिसिल्वा ने 41 रन बनाए। फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच 17 सितंबर को एक बार और भिड़ंत देखने को मिल सकती है। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच गुरुवार को होने वाले मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल (रविवार) में भारत से भिड़ेगी।

214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने तीसरे ओवर में ही पथुम निसांका को विकेट गंवाया। निसांका 6 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह ने उन्हें आउट किया। इसके बाद बुमराह ने कुसल मेंडिस को पवेलियन भेजा। मेंडिस 15 रन बनाकर आउट हुए। 

 

6sxrgo

दिमुथ करुणारत्ने दो रन बना सके, उन्हें मोहम्मद सिराज ने आउट किया। सदीरा कुछ देर तक क्रीज पर टिके रहे लेकिन कुलदीप यादव ने उन्हें आउट करके पवेलियन भेजा। कुलदीप ने असलंका को भी आउट किया। असलंका ने 35 गेंद में 22 रन बनाए। कप्तान शनाका 9 रन ही बना सके। धनंजय डिसिल्वा ने 66 गेंद में 41 रन की पारी खेली, उन्हें जडेजा ने कैच आउट करवाया। 

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 213 रन बनाए हैं। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेल्लालगे ने पांच विकेट झटके, जबकि असलंका को चार विकेट मिला।

 पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी हुई। हालांकि दुनिथ वेल्लालगे ने अपनी पहली ही गेंद पर शुभमन गिल का विकेट लेने के साथ ही भारतीय बल्लेबाजों को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। गिल 25 गेंद में 19 रन ही बना सके।

 दुनिथ वेल्लालगे ने इसके बाद विराट कोहली (3), रोहित शर्मा (53), केएल राहुल (39) और ईशान किशन (33) रन बनाकर आउट हुए। दुनिथ वेल्लालगे ने मैच में अपनी पहली गेंद और फिर आखिरी गेंद पर विकेट चटकाया। आखिरी गेंद पर उन्होंने हार्दिक पांड्या को आउट किया। असलंका ने रविंद्र जडेजा (4) को आउट किया। इसके बाद असलंका ने जसप्रीत बुमराह  और कुलदीप यादव को लगातार गेंदों पर आउट किया। 

टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में दोनों ही टीमों ने अपना पहला मुकाबला जीता है,  श्रीलंका ने जारी टूर्नामेंट में अपने पिछले मुकाबले में शनिवार को बांग्लादेश को 21 रन से हराया था। 


IMG-2115
RO Number : 12652/13

IMG-2095
IMG-2094
IMG-2093

20230824-112840

57fc79d2-2c0d-41ba-844b-386395bc4e36


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
22/Sep/2023

Women Reservation Bill ब्रेकिंग : राज्यसभा में भी सर्वसम्मति से पास हुआ महिला आरक्षण बिल, विरोध में नहीं पड़ा एक भी वोट....

21/Sep/2023

CG BREAKING :विधानसभा चुनाव से पहले चेकिंग के दौरान पौने तीन करोड़ की चांदी जब्त 3 व्यक्ति हिरासत मे ,जानिए क्या है पूरा मामला.....

21/Sep/2023

RAIPUR CRIME BREAKING : मल्टीलेव पार्किंग में गैंगरेप, गार्ड समेत तीन लोगों ने नाबालिग से बुझाई हवस

21/Sep/2023

CG POLITICAL BREAKING : कांग्रेस की उमीदवारों की लास्ट को लेकर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान

21/Sep/2023

CG ब्रेकिंग - नाबालिग से गैंगरेप: 17 साल की लड़की से बॉयफ्रेंड के ही दोस्तों ने किया दुष्कर्म...3 गिरफ्तार... रायपुर के मल्टी लेवल पार्किंग में हुई यह घटना......