CG ब्रेकिंग: सहायक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू इस तारीख से.... इस डेट तक तक शिक्षकों के अलग-अलग पदों के लिए होगा दावा आपत्ति जारी.... देखें डिटेल......

जशपुरनगर 12 अगस्त 2021। कलेक्टर महादेव कावरे ने कल अपने कक्ष में स्वामी आत्मानंद, शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला, कम्प्यूटर शिक्षक, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड-02, सहायक ग्रेड-03, भृत्य, चैकीदार एवं अन्य पदों के संविदा भर्ती प्रक्रिया के दावा आपत्ति के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, जिला शिक्षा अधिकारी एस.एन.पंडा, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक विनोद पैंकरा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

 

 

6sxrgo

साक्षात्कार के लिए 1 पद के विरुद्ध 05 पात्र अभ्यर्थियों को बुलाया जायेगा। उन्होंने जशपुर जिले के बी.टी.आई में अलग-अलग कमरों में जिले के 7 विकासखण्डों के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी एस.एन..पंडा   ने बताया कि सहायक शिक्षक के कुल 35 पद हेतु 175 अभ्यर्थी एवं शिक्षक पद हेतु 42 पद के लिए 210 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किये जायेगें। 

 


इसके लिए साक्षात्कार की संभावित तिथि 17 अगस्त से 21 अगस्त 2021 तक रखा गया है। इसी प्रकार व्याख्याता के लिए दावा-आपत्ति का प्रकाशन 11 अगस्त से 14 अगस्त तक, दावा आपत्ति का निराकरण 20 अगस्त 2021 तक, साक्षात्कार की संभावित तिथि 24 अगस्त से 25 तक रखा गया है। इसके लिए कुल 63 पद के लिए 315 अभ्यर्थियों साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किये जायेगें।

 

 

सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए दावा-आपत्ति का प्रकाशन 13 अगस्त से 17 अगस्त तक, दावा आपत्ति का निराकरण 24 अगस्त 2021 तक, साक्षात्कार की संभावित तिथि 26 अगस्त 2021 तक किया जायेगा। इसके लिए कुल 21 पद के लिए 105 अभ्यर्थियों साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किये जायेगें। कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला/माध्यमिक शाला, सहायक ग्रेड-02 तथा सहायक ग्रेड-03 के लिए दावा-आपत्ति का प्रकाशन 14 अगस्त से 18 अगस्त तक कुल 7-7 पद के लिए 35-35 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जायेगें। 

 

 

कंप्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक के लिए दावा आपत्ति का निराकरण 25 अगस्त 2021 एवं साक्षात्कार की संभावित तिथि 28 अगस्त 2021 रखा गया है। इसी प्रकार ग्रंथपाल, प्रधान पाठक प्राथमिक/माध्यमिक शाला के लिए दावा आपत्ति का निराकरण 26 अगस्त 2021 एवं साक्षात्कार की संभावित तिथि 31 अगस्त 2021 तक, सहायक ग्रेड-02/सहायक ग्रेड- 03 के लिए दावा आपत्ति का निराकरण 27 अगस्त 2021 एवं साक्षात्कार की संभावित तिथि 02 सितम्बर 2021 रखा गया है। भृत्य पद के कुल 28 पदों के लिए 14 अगस्त से 18 अगस्त 2021 तक दावा आपत्ति का प्रकाशन, 27 अगस्त 2021 तक दावा आपत्ति का निराकरण कर वरियता क्रमानुसार चयन किया जायेगा।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....