CG दिल दहलाने वाली घटना : बेटे ने केरोसिन डालकर मां को जिंदा जलाया, तीन साल की पोती को नहला रही थी दादी,बहन और बेटी को कमरे में बंद कर दिया वारदात को अंजाम.. फिर जो हुआ,पढ़िये पूरा मामला.....

भिलाई – छत्तीसगढ़ के भिलाई में युवक ने अपनी बुजुर्ग मां को जिंदा जला दिया। करीब 90 फीसदी तक झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने FIR दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, ननकट्‌टी क्षेत्र निवासी मधु वर्मा (55) पत्नी कृष्णा वर्मा ने अपनी 3 साल की पोती को नहलाया था। इसी दौरान उनका बेटा सूर्यकांत वर्मा नशे की हालत में घर पहुंचा। उसे पता चला कि बेटी को शाम को नहलाया गया है। इस पर वह अपनी मां से झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ा तो सूर्यकांत ने मां को धक्का मारकर गिरा दिया और केरोसीन डालकर आग लगा दी। इसके बाद वहां से भाग निकला।

 

 

6sxrgo

पड़ोसी ने बुझाई आग – घटना के समय सूर्यकांत की 19 साल की बहन और बेटी वहीं मौजूद थे। मां से विवाद होने पर आरोपी ने दोनों को कमरे में बंद कर दिया था। शोर सुनकर पड़ोस की महिला पहुंची और उसने पानी डालकर आग बुझाई। इसके बाद मधु वर्मा को अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि वारदात में वह करीब 90 फीसदी झुलस चुकी थीं। संभावना है कि महिला का अंतिम संस्कार परिजन सूर्यकांत से ही करवाएं। इसके चलते अभी आगे कार्रवाई नहीं की जा रही।

 

ड्रग्स के नशे में था आरोपी, पुलिस पता नहीं लगवा पा रही

 

वारदात के दौरान आरोपी गांजा और प्रतिबंधित नाइट्रावेट (नशीली टैबलेट) के नशे में था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं लगा सकी है कि सूर्यकांत ने नशे की गोलियां कहां से खरीदी थीं। यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि उसे गांजा कहां से मिला।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, पुलिस लाइन की जगह पीजी कॉलेज ग्राउंड में उतरा हेलीकॉप्टर, अधिकारी रहे गायब.....

19/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : राजधानी के मशहूर अशोका बिरयानी सेंटर में लगा ताला, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, पत्रकारों से बदसलूकी पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कही ये बात…..

19/Apr/2024

BREAKING NEWS : इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट, टूटी हाथ की दो हड्डियां, अस्पताल में हुई भर्ती, पति ने केंसिल किया लाइव सेशन.....

19/Apr/2024

CG - 3 की मौत : दिल दहला देने वाली घटना, मां ने दो मासूम बच्चों के साथ लगाई फांसी, फंदे पर लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस.....

19/Apr/2024

करोड़ों का कारोबार...RBI ने इस बैंक पर लगाया 2 रुपये जुर्माना, जान‍िए क्‍या है पूरा मामला?