CG ब्रेकिंग: मौत के बाद भूले परिजन.... अस्थियों को कलश से मुक्ति का इंतजार.... मोक्ष के इंतजार में महीनों गुजर गये…. कोरोना से गुजरे सैंकड़ों बदनसीबों की अस्थियां आज भी श्मशान घाटों में कर रही अपनों का इंतजार….

रायपुर। विसर्जन हेतु अस्थियां अपनो की राह तक रही है। मृतको के परिजन महीनो बाद भी अस्थि लेने शमशान नही पहुँचे। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए सैकड़ों लोगों की अस्थियां महीनों से राजधानी के श्मशान घाटों के लॉकरों में बंद हैं और कलश से मुक्ति का इंतजार कर रही है। कोरोना संक्रमण के चलते हजारों लोगों की मृत्यु हुई। इसमें ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिनके परिजन डर के चलते सामने नहीं आए और जिला प्रशासन नगर निगम ने उनका अंतिम संस्कार किया। कई अज्ञात शवों का भी स्वयंसेवी संगठनों ने अंतिम संस्कार किया।

 

मगर अस्थियों को विसर्जित नहीं किया गया। सैकड़ों लोगों की अस्थियां पांच महीने से श्मशान घाट के लंबे इंतजार के बाद अब यह लॉकरों में कैद है। कांग्रेस नेता ने कलेक्टर से लावारिस अस्थियों के विर्सजन की अनुमति मांगी है। कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने ऐसे 400 से अधिक अस्थि कलश की जानकारी देते हुए बुधवारको रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार से ज्ञापन सौंपकर विसर्जन की अनुमति मांगी है। विनोद तिवारी ने बताया कि जिला प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद 26 जून शनिवार को महादेव घाट में प्राप्त अस्थियों को हिंदू परंपराओं और पूर्ण विधि विधान से विसर्जित कर अंतिम विदाई दिया जाना प्रस्तावित किया गया है। इस कार्यक्रम में कोई परिजन शामिल होना चाहे तो वह भी सम्मिलित हो सकता है।

 

6sxrgo

 

अस्थि विसर्जन की मांग पर कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा कि क़ानूनी प्रक्रिया पूरी कर अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए एसडीएम को आगे की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। अस्थि कलश को लेकर सात दिवस की नोटिस जारी की जाएगी। इसके बाद ही अनुमति प्रदान की जाएगी। विनोद तिवारी ने बताया कि हिंदू परंपरा के मुताबिक तीसरे दिन ही अस्थियां चुनकर किसी पवित्र नदी में विसर्जित किया जाता है। लंबे इंतजार के बाद अब यह उम्मीद नहीं है कि मृतकों के परिजन अस्थियों को लेने आएंगे।ऐसे में एक सामाजिक दायित्व है। मृतकों की अस्थियों को हिंदू परंपराओं और पूर्ण विधि विधान से आखिरी विदाई दें। 26 जून को महादेवघाट पे हिंदू रीति रिवाज से अस्थियों का विसर्जन होगा।

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
24/Apr/2024

Earthquake in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती,इस जिलें में महसूस किए गए भूकंप के झटके,घरों से बाहर निकले लोग…

24/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में CBI को मिली हरी झंडी : सरकार ने सीबीआई को इन धाराओं में राज्‍य की सीमा में कार्यवाही करने की दी अनुमति, अधिसूचना जारी....

24/Apr/2024

CG Board Result 2024 : छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित करने माध्यमिक शिक्षा मंडल ने चुनाव आयोग से मांगी इजाजत, इस तारीख को आ सकते हैं नतीजे......

24/Apr/2024

CG Political News : अब इस कांग्रेस ने के खिलाफ कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई, किया छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित....

24/Apr/2024

CG -शराब घोटाला केस : पूर्व IAS अनिल टुटेजा को नहीं मिली राहत, इतने दिनों के लिए बढ़ी ED रिमांड, जानिए पूरा मामला…..