11 की मौत: मौत का कुआ बना लाल पठार.... 35 लोग समाए.... बच्चे को बचाने के चक्कर में 11 लोगों की हुई मौत.... कुएं में जिस मासूम के गिरने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन.... उसी बच्चे का शव निकलने के साथ हुआ खत्म.....


विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में हुए हादसे के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन अब खत्म हो गया है। कुएं में से 11 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। जबकि 19 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह ऑपरेशन जिस मासूम के कुएं में गिरने के साथ शुरू हुआ था, उसी बच्चे का शव निकलने के साथ खत्म हुआ है। 

 

ग्राम लालपठार में गांव का 12 वर्षीय बालक रवि पिता ओमकार अहिरवार कुएं से पानी भरते समय अचानक कुएं में गिर गया। इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो काफी संख्या में ग्रामीण कुएं के पास एकत्रित होने लगे। कुएं पर छत थी। इस छत पर एक साथ करीब ३० से ज्यादा ग्रामीण खड़े हो गए। वजन ज्यादा हो जाने से कुएं की छत टूट गई। जिससे उस पर खड़े सभी लोग कुएं में गिर गए। कुएं में गिरे एक बच्चे को बचाने के लिए जुटी भीड़ की वजह से कुआं धंस गया था, जिसमें 30 लोग डूब गये थे। 30 लोगों में से 19 लोगों को पहले ही बचाया जा चुका था, जबकि 11 लोग मिसिंग थे। पूरे दिन चले रेस्क्यू के बाद देर रात 11 शवों को प्रशासन ने NDRF और SDRF की मदद से बाहर निकाल लिया।

 

6sxrgo

 

PMO की तरफ से किया गया मुआवजे का ऐलान 

 

गंजबासौदा के हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम ने भी इस घटना में मुआवजे का ऐलान किया है। पीएमओं की तरफ से ट्वीट कर लिखा कि ''मध्य प्रदेश के विदिशा में हुए हादसे से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं, जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की तरफ से दो-दो लाख रुपए दिए जाएंगे'' जबकि प्रदेश सरकार की तरफ से पहले ही पांच-पांच लाख रुपए का ऐलान कर दिया गया है।

 

प्रदेश सरकार की तरफ से 5-5 लाख रुपए का मुआवजा

 

प्रदेश सरकार की तरफ से सभी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देने के ऐलान किया गया था। इसमें से कुछ मृतकों के परिजनों को चेक सौंपा भी जा चुका है। इसके अलावा घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। 

 

गंजबासौदा में रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दी है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा ''गंजबासौदा का 24 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त हो गया है, 11 पार्थिव शरीर निकाले गये हैं, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। दुख की इस घड़ी में हम शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG - कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भानुप्रतापपुर मण्डल मे बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने  किया प्रचार...

25/Apr/2024

एस बी आई ग्रामीण स्वरोजगार प्रषिक्षण संस्थान ( आरसेटी ) जगदलपुर में महिला सिलाई एवं मुलायम खिलौने बनाने का निःषुल्क प्रषिक्षण दिया...

24/Apr/2024

Earthquake in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती,इस जिलें में महसूस किए गए भूकंप के झटके,घरों से बाहर निकले लोग…

24/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में CBI को मिली हरी झंडी : सरकार ने सीबीआई को इन धाराओं में राज्‍य की सीमा में कार्यवाही करने की दी अनुमति, अधिसूचना जारी....

24/Apr/2024

CG Board Result 2024 : छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित करने माध्यमिक शिक्षा मंडल ने चुनाव आयोग से मांगी इजाजत, इस तारीख को आ सकते हैं नतीजे......