10 साल की लड़की की मौत: दस साल की लड़की का शरीर हुआ 80 साल जैसा.... फिर जो हुआ.... हुई मौत.... दोनों हाथों से पेंटिंग करने में हासिल थी महारत.... इस दुर्लभ बीमारी का थी शिकार.....

डेस्क। यूक्रेन में दस साल की लड़की का शरीर 80 साल जैसा हुआ। 10 साल की उस लड़की की मौत हो गई, जिसका शरीर 80 साल जैसी वृद्धा की तरह हो गया था। डॉक्टरों का दावा है कि ये लड़की एक ऐसी लाइलाज बीमारी से जूझ रही थी, जिसके पूरी दुनिया में महज 179 मरीज हैं। यूक्रेन की रहने वाली इस 10 वर्ष की लड़की का नाम इरिना 'इरोचका' खिमिच था। 

 

10 साल की इरिना की मौत से कला प्रेमियों को काफी आघात लगा है। दोनों हाथों से पेंटिंग करने में इस लड़की को महारत हासिल थी। 10 साल की इरिना प्रोजेरिया नाम की दुर्लभ बीमारी का शिकार थी, ​जो उसकी उम्र को सामान्य दर से आठ गुना अधिक कर रही थी। डॉक्टरों का कहना है कि कलाकार इरिना 'इरोचका' खिमिच की उम्र महज 10 साल थी, लेकिन उसका शरीर 80 साल की उम्र में था। 

 

6sxrgo

 

अपने छोटे से जीवन में वह एक प्रतिभाशाली कलाकार बनने और अपने काम का प्रदर्शन करने में सफल रही। लड़की की मां दीना ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि इरोचका की मृत्यु हो गई। उसने बताया कि इरोचका ने पेरिस जाने का सपना देखा था, जहां उसकी प्रभावशाली कलाकृति को प्रदर्शित करने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। 

 


इरोचका की इस बीमारी के लिए पैसा जुटाने में मदद करने वाले यूक्रेन के व्यवसायी एंड्री ज़ेडेसेंको ने कहा कि "एक नाजुक, अनोखी और प्रतिभाशाली लड़की जिसने भयानक और दुर्लभ बीमारी प्रोजेरिया के साथ दस साल तक बहादुरी से संघर्ष किया। अब वह सभी को छोड़कर स्वर्ग लोक चली गई है।" उन्होंने कहा कि "उसने दोनों हाथों से अलग-अलग चित्र बनाए। ये अविश्वसनीय है। 

 

हमें खुशी है कि हम उसका काम दिखाने में कामयाब रहे। उसमें कितना प्रेम, शक्ति, ईमानदारी थी। उसने दुनिया को कितनी स्पष्ट रूप से देखा, कैसे उसने अपने चित्रों में इसे व्यक्त करने की जल्दबाजी की। मुझे उसकी खुश आंखें और शर्मीली मुस्कान याद है।" डॉक्टरों ने कहा कि हर साल उसके शरीर की उम्र लगभग 10 साल बढ़ रही थी, वह अपनी इस बीमारी का इलाज कराने के लिए अमेरिका के बोस्टन जा सके, उससे पहले उसकी मृत्यु हो गई।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG Politics : राज्यसभा सांसद के तौर पर राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने ली शपथ, आदिवासियों को लेकर कही ये बड़ी बात....

25/Apr/2024

CG - व्यवसायी ने की आत्महत्या : युवा व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम, सुसाइड नोट में लिखा- ऐसे दलदल में फंसा.....

25/Apr/2024

CG - वोट दो और छूट पाओ : मतदान के लिए विशेष पहल, वोटिंग के बाद एक हफ्ते तक टॉकीज में मूवी देखने पर मिलेगी इतने प्रतिशत की छूट....

25/Apr/2024

CG - बंदूक की नोक पर लूट :बेखौफ हुए बदमाश, शराब दुकान में नकाबपोश बदमाशों ने बोला धावा, बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस के हाथ अब तक खाली.....

25/Apr/2024

CG CRIME NEWS : मां ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी बेटे की हत्या, रोज-रोज शराब के लिए मांगता था पैसे, नहीं देने पर करता था मारपीट…