....जब डोली की जगह उठी अर्थी.... हल्दी की रस्म पूरी कर कमरे में सोने गई थी दुल्हन.... दुल्हन को सांप ने काटा.... शादी के कुछ घंटे पहले ही दुल्हन की हुई मौत…. मातम में बदलीं खुशियां.... इलाके में दहशत का माहौल.....

डेस्क। झारखंड के धनबाद में एक घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मेंहदी लग चुकी थी। आज शादी होनी थी। लेकिन, गुरुवार को ही शादी का माहौल मातम में बदल गया। घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र कुलबेड़ा गांव की है। 23 साल की पूनम कुमारी की शादी 16 जुलाई को होनी थी। घर में शादी की तैयारी जोरशोर से चल रही थी। बुधवार की रात हल्दी की रस्म भी अच्छी तरह से हो गई। परिवार बेटी की शादी से बेहद खुश था। लेकिन कुछ देर बाद सांप के काटने से दुल्हन पूनम की मौत हो गई। हल्दी की रस्म होने के बाद पूनम अपने कमरे में सोने चली गई। 

 

 

 

6sxrgo

वहां पर एक जहरीला सांप कहीं छुपा बैठा था इसी सांप ने पूनम को काट लिया और पूनम की मौत हो गई। जिस घर से डोली उठनी थी वहां से गुरुवार को पूनम के पिता सत्येंद्र प्रसाद को अपनी बेटी की अर्थी उठानी पड़ी। सांप के काटने के बाद पूनम जोर से चिल्लाई, तुरंत ही परिवार के लोग उसके कमरे में पहुंचे और उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 

 

जिसके बाद बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुलबेड़ा गांव में शादी की खुशियों के बीच मातम पसर गया। पूनम के परिवार वालों ने बताया कि वो बीएसएस महिला कॉलेज धनबाद की छात्रा थी। 16 जुलाई को उसकी शादी होनी थी जिसे लेकर घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन सांप के काटने से पूनम की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि पूनम की शादी 16 जुलाई को कोलकाता में तय हुई थी। 

 

 

सभी परिजन शादी की सभी तैयारियां में लगे हुए थे। पूनम के पिता बिहार के नवादा जिले के कोलडीहा के रहनेवाली थी। विगत 10 वर्षों से बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुलबेड़ा गांव में घर बना कर रह रहे थे। पूनम बीएसएस कॉलेज धनबाद की छात्रा थी। गांव वालों का कहना है कि बरसात के कारण सांप लोगों के घर में आ रहते हैं। इस इलाके में अब तक सांप के काटने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। पूनम की मौत के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG - पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें : निलंबित आरक्षक ने पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाए ये गंभीर आरोप, कहा - मुझे और मेरे परिवार को......

25/Apr/2024

CG NEWS : निजात कार्यक्रम के तहत आरंग पुलिस की नशीले टैबलेट के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

25/Apr/2024

ELECTION BREAKING : बालोद में वोटिंग की तैयारी पूरी, दूसरे चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना, कांकेर सीट पर 26 अप्रैल को होगी वोटिंग

25/Apr/2024

CG - जवान की मौत BREAKING : एक्सीडेंटल फायर में DRG जवान की मौत, एक जवान की हालत गंभीर, नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान ऐसे हुए हादसे के शिकार.....

25/Apr/2024

Lok Sabha Chunav 2024: 'वन ईयर, वन पीएम फॉर्मूला..' क्या है पीएम मोदी के इस तंज के मायने