CG- अवैध संबंध में मर्डर: नाला में मिले शव के हत्या के प्रकरण का खुलासा.... जीजाजी का था साली के साथ अवैध संबंध.... फिर जो हुआ.... सगी बहन सहित कुल 4 आरोपी गिरफ्तार.... सगी बहन और उनके पति ने ही दिए थे घटना को अंजाम....

..

रायपुर। थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत जब्बार नाला में मिले शव के हत्या के प्रकरण का खुलासा, हत्या में मृतिका की सगी बहन सहित कुल 04 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 25.09.21 को थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत स्थित जब्बार नाला में मृतिका का शव मिला था। घटना में मृतिका की सगी बहन व उसकी बहन का पति शामिल है। योजना के अनुसार पूरी हत्या क्रम को अंजाम दिये थे। आरोपियान हत्या करने के बाद स्वयं के बचाव व पुलिस को गुमराह करने हेतु मृतिका का थाना सिविल लाईन में गुम इंसान दर्ज कराये थे। आरोपी लक्ष्मण दीप ने अपनी योजना में साथी तुलेश यादव एवं सोमनाथ यादव को शामिल कर 10 - 10 हजार रूपए दिया था। आरोपी लक्ष्मण दीप का मृतिका संध्या सार्वा के साथ अवैध संबंध था। अवैध संबंध हत्या का कारण बना।

आरोपियान मृतिका के मोबाईल फोन को अमलेश्वर के एक नदी में फेंकने के साथ ही एक्टिवा वाहन को भी वहीं लावारिस हालत में छोड़ दिये। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन को जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 257/21 धारा 302, 201, 120बी, 34 भादवि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है। थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत जब्बार नाला पुल के नीचे पानी में एक मृत महिला का शव पड़ा हुआ था। जिस पर थाना खम्हारडीह पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर देखने पर एक अज्ञात महिला का शव पड़ा था। शव 04 - 05 दिन पुराना होना प्रतीत हो रहा था तथा शव का चमड़ी गलकर निकल गया था। जिस पर थाना खम्हारडीह में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

खबरें और भी

 

6sxrgo

थाना खमहारडीह पुलिस द्वारा अज्ञात मृतिका की शव की पहचान करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे थे, इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि अज्ञात मृतिका का थाना सिविल लाईन में गुम इंसान दर्ज है। जिस पर मृतिका की पहचान संध्या सार्वा निवासी भूतेश्वर मंदिर के पास पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर के रूप में किया गया। मृतिका के परिजनों से पूछताछ करने पर मृतिका की बहन सरिता दीप द्वारा बताया गया कि संध्या सार्वा दिनांक 22.09.21 की रात्रि वह आ रहीं है कहकर अपने एक्टिवा में निकली थी, जो वापस नहीं आयी। 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खम्हारडीह के नेतृत्व में थाना खम्हारडीह पुलिस की टीम द्वारा मृतिका के संबंध में उसकी बहन, बहन के पति लक्ष्मण दीप सहित आसपास के अन्य लोगों सहित रिश्तेदारों से हत्या के सब बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए लगातार मृतिका के संबंध में पूछताछ किया जा रहा था। प्रकरण में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी मृतिका के संबंध में जानकारियां एकत्रित की जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि मृतिका की बहन सरिता दीप उसके पति लक्ष्मण दीप का मृतिका संध्या सार्वा के साथ कुछ दिनों से लगातार किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। 

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा लक्ष्मण दीप व सरिता दीप से पूछताछ करने पर वे दोनों बार - बार अपना बयान बदलते थे, जिस पर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों अपने झूठ के सामने टिक न सके और अंततः अपने अन्य 02 साथी तुलेश यादव उर्फ टिल्लू एवं सोमनाथ यादव के साथ मिलकर संध्या सार्वा की हत्या की घटना को अंजाम देना बताया गया। पूछताछ में आरोपी लक्ष्मण दीप ने बताया कि उसका मृतिका संध्या सार्वा के साथ अवैध संबंध था, इस बात की जानकारी लक्ष्मण दीप की पत्नि व मृतिका की बहन सरिता दीप को होने पर रोजाना तीनों में आपस में विवाद होता था।

लक्ष्मण दीप व सरिता दीप मृतिका संध्या सार्वा के घर में उसी के साथ रहते थे। तीनों में आपस में रोजाना विवाद होने पर मृतिका संध्या सार्वा दोनों को अपने घर से निकल जाने बोलती थी तथा दोनों को घर से निकलने हेतु रोज ताना मारती थी। इसी बात से परेशान होकर लक्ष्मण दीप व उसकी पत्नि सरिता दीप ने संध्या सार्वा की हत्या करने की योजना बना डाली। लक्ष्मण दीप ने अपनी इस योजना में अपने दो साथी देवेन्द्र नगर निवासी तुलेश यादव उर्फ टिल्लू एवं सोमनाथ यादव को शामिल किया तथा दोनों को इस कार्य हेतु 10 - 10 हजार रूपए दिया। 

योजना के मुताबिक दिनांक 22.09.2021 को रात्रि में मृतिका के घर मंे ही चारों आरोपियों ने मिलकर संध्या सार्वा की गला दबाकर हत्या कर दिया तथा शव को एक्टिवा वाहन में रखकर लाकर थाना खम्हारडीह क्षेत्र में स्थित जब्बार नाला में फेंक दिए एवं मृतिका का मोबाईल फोन को अमलेश्वर जिला दुर्ग स्थित एक नदी में फेंकने के साथ ही एक्टिवा वाहन को भी नदी के पास लावारिस हालत में छोड़कर वापस आ गए। आरोपियान अपना बचाव तथा पुलिस को गुमराह करने हेतु थाना सिविल लाईन में मृतिका का झूठा गुम इंसान का रिपोर्ट दर्ज कराए थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 257/21 धारा 302, 201, 120बी, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मण दीप उर्फ बाबू पिता प्रकाश दीप उम्र 26 साल निवासी काली नगर भूतेश्वर मंदिर के पास पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर, सरिता दीप पति लक्ष्मण दीप उम्र 23 साल निवासी काली नगर भूतेश्वर मंदिर के पास पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर ,तुलेश यादव उर्फ टिल्लू पिता स्व0 राजेश यादव उम्र 21 साल निवासी गंगा नगर पंडरी होटल पुनीत के पीछे थाना देवेन्द्र नगर रायपुर और सोमनाथ यादव पिता शिवराम यादव उम्र 32 साल निवासी गंगा नगर पंडरी होटल पुनीत के पीछे थाना देवेन्द्र नगर रायपुर है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/Apr/2024

CG - खदान में 2 की मौत : SECL के खदान में डूबने से दो कर्मचारियों की मौत, ऐसे हुए हादसे के शिकार, प्रबंधन पर लगे ये आरोप....

20/Apr/2024

CG:स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम स्कूल बेमेतरा के कक्षा एलकेजी के 5 वर्षीय छात्र आरुष रंजीत बने "सुपर टैलेंटेड किड"...कलेक्टर रणबीर शर्मा के द्वारा आरुष रंजीत को प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया गया

20/Apr/2024

RAIPUR NEWS : स्वधाम में हुआ स्किन केयर एवं मेकअप कार्यशाला का भव्य आयोजन

20/Apr/2024

Women Viral News: लोगों से खचाखच भरी बस में बिकिनी पहनकर घुसी महिला, नज़ारा देख लोगों की फटी रह गयी आँखे, देखें विडियो...

20/Apr/2024

Metro Ka Video: मेट्रो में आमने-सामने बैठकर एक दूसरे को ही ताव देने लगे दो पैसेंजर, फिर जो हुआ, नज़ारा देख आपके भी उड़ जायेंगे होश, देखें विडियो...