CG :- 2 बच्चे की मां को 14 साल के नाबालिग से हुआ प्यार….14 वर्षीय प्रेमी को ले भागी….महिला का पड़ोस के लड़के से चल रहा था अफेयर, कई बार संबंध भी बनाए…..फिर जो हुआ पढ़े पूरा मामला

नया भारत डेस्क :- छत्तीसगढ़ के कोरबा में 30 साल की महिला का एक नाबालिग लड़के से प्रेम प्रसंग और उसके साथ भाग जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं मामले में हैरानी वाले बात ये है कि महिला के दो बच्चे भी हैं।मामला तब खुला जब महिला उस लड़के के साथ फरार हो गई और महिला के पति ने गुमशुदा होने का मामला दर्ज कराया। पूछताछ में अब दोनों के मोबाइल से अश्लील फोटो भी बरामद किए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौकी का है। यहां दादरखुर्द इलाके में रहने वाली महिला का उसके पड़ोस में ही रहने वाले एक 14 साल के लड़के से प्यार हो गया, दोनों ने कई बार संबंध भी बनाए, इसके बाद दोनों ने साथ भागने का फैसला ले लिया। इस अजब प्रेम की गजब कहानी के संबंध में मानिकपुर चौकी प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि 25 मई से दोनों गायब थे। इसके बाद महिला के पति ने 27 मई को महिला के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस महिला की तलाश कर रही थी।

 

8 महीने से चल रहा था संबंध

खबरें और भी

 

6sxrgo


दोनों से पूछताछ में कई बातें सामने आई हैं। पता चला है कि दोनों करीब 8 महीन से इस संबंध में थे। दोनों छुप-छुपकर मिला करते थे। इतना ही नहीं दोनों ने कई बार फिजीकल रिलेशनशिप भी बनाए और अपनी आपत्तिजनक फोटो भी खीचीं हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार की गई महिला का परिवार खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला को लेकर मामा के घर गया था लड़का

 


पुलिस को पता चला कि इस दिन से ही दादरखुर्द इलाके का ही एक लड़का भी गायब था, उसके परिजन भी तलाश कर रहे थे। उसका घर महिला के घर के पास ही है। लड़के का भी कुछ पता नहीं चला पा रहा था। कुछ दिन बाद मालूम हुआ कि लड़का अपने मामा के यहां जांजगीर जिले के नवागढ़ में है। मामा ने ही लड़के के परिजनों को सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची तो लड़के के साथ महिला भी मिल गई। इसके बाद दोनों को लेकर मानिकपुर चौकी लाया गया। पूछताछ में लड़के ने महिला से प्रेम प्रसंग, शारीरिक संबंध बनाने और उसके साथ भागने की बात कबूल की। जिस पर पुलिस ने महिला के खिलाफ 363 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

CG - शादी के जश्न में अचानक आई आफत : मौके पर मची चीख पुकार, हादसे में कई लोग हुए घायल, वाहन चालक फरार.....

19/Apr/2024

पी.एल.वी.एवं बेमेतरा जिला चिकित्सालय ने मिलकर किया महिला मानसिक रोगी का रेस्क्यू

19/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में मतदान के बीच बड़ा हादसा,एरिया डोमिनेशन के दौरान ब्लास्ट में घायल जवान शहीद…

19/Apr/2024

CG - दो कर्मचारी सस्पेंड BREAKING : दो कर्मचारी को कलेक्टर ने किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज...जानें पूरा मामला.....

19/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : अब तक के वोटिंग परसेंटेज का आंकड़ा हुआ जारी, इस विधानसभा में पड़े सबसे ज्यादा वोट, देखिए विधानसभा वार कितना प्रतिशत हुआ मतदान.....