CG ब्रेकिंग :- युवती का खेत में मिला शव:छठी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकली थी, नहीं लौटी घर,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका…मचा हड़कंप ,जाँच में जुटी पुलिस….

डेस्क :/ युवती का शव संदिग्ध हालत में खेत में पड़ा मिला। युवती एक दिन पहले छठी के कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक नहीं लौटी।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवती के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। ऐसे में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

 

6sxrgo

 

जानकारी के मुताबिक, बेलगहना चौकी क्षेत्र में ग्राम कूपाबांधा के एक खेत में सोमवार को युवती का शव पड़ा था। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव की शिनाख्त कराई गई तो पता चला कि वह अनीता बैगा (20) पुत्री दुकालू राम बैगा का है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती रविवार को एक परिचित के घर छठी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। देर रात तक नहीं लौटी तो उसे तलाश कर रहे थे।

 

शरीर पर चोट के निशान नहीं, बिखरे कपड़ों से अंदेशा लगा रही पुलिस

 

युवती के शरीर पर कहीं चोट या जबरदस्ती के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि उसके कपड़े इधर-उधर बिखरे थे। ऐसे में पुलिस आशंका जता रही है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई होगी। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Mar/2024

CG - आदिवासी बच्चों की सेहत से खिलवाड़ : एकलव्य विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के अचार में मिला मरा हुआ मेंढक, एक्सपायर बेसन से बनाए जा रहे पकौड़े, देखें मिड डे मील में बच्चों को यह क्या परोसा जा रहा......

19/Mar/2024

CG - हत्यारे भाई-बहन : राजधानी में बहन-भाई ने पिता की हत्या, बेरहमी से हमला कर उतार दिया मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम....

19/Mar/2024

CG - इलेक्ट्रोरल बांड भाजपा के भ्रष्टाचार का नमूना, चुनावी चंदा घोटाला क़े लिए भाजपा कि मान्यता रद्द किया जाय...

19/Mar/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ कैडर के इस आईपीएस की अचानक बिगड़ी तबीयत, राजधानी किया गया रेफर, जानें कैसी है तबीयत?

19/Mar/2024

CG Political News : लोकसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक, दिए ये दिशा-निर्देश.....