एक्टर का निधन: मशहूर अभिनेता की मौत.... कैंसर से जूझ रहे थे अभिनेता.... 48 साल की उम्र में ली अंतिम सांस.... इंडस्ट्री में शोक की लहर.....


डेस्क। लोकप्रिय शो की मेजबानी के लिए पहचाने जाने वाले तमिल अभिनेता और वीडियो जॉकी आनंद कन्नन का निधन हो गया। वह 48 वर्ष के थे। आनंद कथित तौर पर कैंसर से पीड़ित थे। आनंद 1990 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता थे। उन्होंने कई लोकप्रिय तमिल शो होस्ट किए। उन्होंने करियर की शुरुआत सिंगापुर वसंतम टीवी से एक्टर और होस्ट के तौर पर की थी। इसके बाद सन म्यूजिक के साथ उन्होंने वीडियो जॉकी के तौर पर काम किया। 

 


फिल्मकार वेंकट प्रभु ने उनके साथ सरोजा फिल्म में काम किया है। आनंद की मौत से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अभिनेता से नेता बनीं गायत्री गायत्री रघुराम ने भी आनंद की मृत्यु पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि इतना प्यारा इंसान जल्दी चले गया। उन्होंने आगे कहा कि आनंद हमेशा मुस्कराते रहते थे। वह दूसरों के चेहरे पर भी हंसी ले आते थे। अभिनेता अशोक कुमार ने कहा कि आनंद कन्नन हमेशा उस सकारात्मकता के साथ, हमारे साथ रहेंगे जो उन्होंने व्यक्त की थी। 

 

6sxrgo

 


भगवान उनकी आत्मा को शांती दे। परिवार और करीबी प्रियजनों को इस दुख का सामना करने की ताकत दे। आनंद कन्नन के प्रशंसकों ने भी उनकी मृत्यु पर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं। एक प्रशंसक ने उनकी पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, विश्वास नहीं हो रहा कि आनंद कन्नन अब नहीं रहें। करीबी  दोस्त और निर्देशक वेंकट प्रभु ने सोशल मीडिया के जरिए आनंद कन्नन की मौत की जानकारी दी है। प्रभु ने ट्वीट किया कि एक बेहतरीन दोस्त, बेहतरीन इंसान अब नहीं रहा। उन्होंने आनंद की तस्वीर साझा करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....