CG लॉकडाउन ब्रेकिंग: कोरोना को लेकर लिया गया फैसला…. इस दिन रहेगा कंप्लीट लॉकडाउन…. दुकानें अब इतने बजे तक ही खुलेंगी.... देखें आदेश..... 


कोरबा। कोरबा कलेक्टर रानू साहू ने आदेश जारी किया है। कोरबा में साप्तहिक बंदी अब मंगलवार को होगी। यानी कि सभी बाजार और दुकानें इसी दिन बंद रहेंगे। यह आदेश आज से ही जारी कर दिया गया है। प्रशासन की चैंबर ऑफ कार्मस एंड इंडस्ट्रीज, नागरिक संघर्ष समिति, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के साथ हुई बैठक के बाद निर्णय लिया गया है। 

अभी तक जिले में सभी बाजार अलग-अलग दिन बंद होते थे। अब इसे मंगलवार कर दिया गया है। इसमें कोरबा नगर निगम सहित दीपका नगर पालिका परिषद, कटघोरा परिषद, छुरी, पाली नगर पंचायत के सभी बाजार शामिल हैं। वहीं दुकानों के खोलने का समय सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक ही रहेगा।

कोरबा कलेक्टर रानू साहू ने जारी आदेश में कहा है कि कोरबा दिनांक 28.06.2021 एवं आदेश क्र. / 8062 / सां.लि./ 2021 कोरबा दिनांक 29.06.2021 द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30, 34 सहपठित एपिडेमिक एक्ट, 1897 यथासंशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला कोरबा में आम जनता के आवागमन एवं अन्य सार्वजनिक गतिविधियों पर आगामी आदेश पर्यन्त युक्तियुक्त प्रतिबंध अधिरोपित किये गये है।

खबरें और भी

 

6sxrgo

कोरबा कलेक्टर रानू साहू ने जारी आदेश में आगे कहा है कि जिला चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज कोरबा के सदस्यों के साथ हुई बैठक में सर्व सम्मति से लिए गए निर्णयानुसार कोरबा जिला के नगरीय निकाय क्षेत्रांतर्गत सभी प्रकार की स्थायी एवं अस्थायी दुकानें पूर्व की भांति सप्ताहिक अवकाश के रूप में मंगलवार को बंद रहेगी, शेष अन्य अति आवश्यक सेवाएं उक्त अवकाश दिवस को पूर्व की भांति कोविड प्रोटोकॉल के तहत् निर्धारित समयानुसार संचालित रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
24/Apr/2024

CG Board Result 2024 : छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित करने माध्यमिक शिक्षा मंडल ने चुनाव आयोग से मांगी इजाजत, इस तारीख को आ सकते हैं नतीजे......

24/Apr/2024

CG Political News : अब इस कांग्रेस ने के खिलाफ कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई, किया छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित....

24/Apr/2024

CG -शराब घोटाला केस : पूर्व IAS अनिल टुटेजा को नहीं मिली राहत, इतने दिनों के लिए बढ़ी ED रिमांड, जानिए पूरा मामला…..

24/Apr/2024

नल-जल योजना में मानक के अनुरूप काम नहीं योजनाएं अधूरी कोनी में महीनों से लटका प़डा हैं काम ठेकेदार नदारत क्या कहते हैं सरपंच जानें पढ़े पूरी खबर

24/Apr/2024

CG-पति-पत्नी की मौत : दर्दनाक सड़क हादसा, मिक्सर वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति की मौत, दो बच्चों की हालत गंभीर.....