दुल्हा कर रहा था दूसरी शादी.... जयमाला के समय पुलिस लेकर पहुंची पहली पत्नी.... फिल्मी स्टाइल में पहुंची पुलिस और ही दूल्हे को उठा ले गई.... फिर हुआ ये.... छोटे भाई की हमसफर बनी दुल्हन.....

पटना। पहली पत्नी ने ठीक जयमाला के वक्त पहुंच कर अपने पति की दूसरी शादी रुकवा दी। बिहार के पालीगंज में मंडप में खुशियों का माहौल था और लोग दावत का लुत्फ भी उठा रहे थे कि अचानक यहां पुलिस की एंट्री होती है और सभी लोग हैरान रह जाते हैं। पुलिस आते ही मंडप में बैठे दूल्हे को उठाती है और सीधे लेकर चल पड़ती है। इससे पहले कोई कुछ समझता कि हर कोई सन्न रह गया। जल्द ही पूरे इलाके में खबर फैल गई। गांव में तरह -तरह से लोग कयास लगाने लगे। इसके बाद जब दुल्हन के पिता चिंतित हुए तो गांव के मुखिया ने पंचायत बैठा दी।

 

मामला पालीगंज के मुरारचक गांव का है जहां  बारात पहुंची थी। बारातियों का शानदार तरीके से स्वागत किया गया और खूब खातिरदारी भी हुई। इसी दौरान दूल्हे को पहली पत्नी का दावा करने वाली लड़की को शादी की खबर लग गई और वह थाने पहुंच गई और हंगामा खड़ा कर दिया। उसने पुलिस से अपने कथित पति अनिल की शादी रूकवाने का आग्रह किया और पुलिस ने भी लड़की का साथ देते हुए तुरंत कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस मंडप में पहुंच गई और कई तस्वीरें भी सबूत के तौर पर सबको दिखाई जिसमें लड़की और दूल्हा साथ-साथ दिख रहे थे। 

 

6sxrgo

 

लड़की ने कहा कि दूल्हे के साथ उसकी शादी एक साल पहले हो चुकी है। इसके बाद गांव वालों ने बारात को ही बंधक बना लिया। इस बीच गांव के बुजुर्ग और पंचायत मुखिया के कहने के बाद बीच का रास्ता तय हुआ और दुल्हन की शादी दूल्हे के छोटे भाई से करवा दी गई। पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि दुल्हन की शादी अब दूल्हे के छोटे भाई से करा दी जाए। इसके बाद वहां मौजूद घराती और बाराती दोनों पंचायत के फैसले से सहमत हो गए और उसी मंडप से दूल्हे के छोटे भाई के साथ दुल्हन की शादी संपन्न होती है।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....